Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बंगाल बंद के दौरान बीजेपी नेता पर फायरिंग, रेलवे ट्रैक पर उतरे समर्थक, राज्य में दिख रहा बंद का असर
  • राष्ट्रीय

बंगाल बंद के दौरान बीजेपी नेता पर फायरिंग, रेलवे ट्रैक पर उतरे समर्थक, राज्य में दिख रहा बंद का असर

RNS INDIA NEWS 28/08/2024
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)।  ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद कोलकाता में रोष प्रदर्शन किए जा रहे है। इसी बीच बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी बंगाल बंद का ऐलान किया है। भाजपा के बंगाल बंद का प्रदेश में असर भी देखने को मिल रहा है। भाजपा समर्थकों ने हावड़ा व सियालदह मंडल सहित कई जगहों पर ट्रेन सेवा को बाधित कर दिया। विभिन्न स्टेशनों पर बंद समर्थक ट्रेन के सामने खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे दूरगामी ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है। बंद के दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के भिडऩे की खबरें भी सामने आ रही हैं।
इसी बीच भाटपाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के नेता पर फायरिंग हुई है। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि भाटपाड़ा में भाजपा नेता प्रियंगु पांडे की कार पर 6 राउंड फायरिंग की गई है। फायरिंग में कार पर सवार एक बीजेपी समर्थक घायल हुआ है। बीजेपी समर्थक का नाम रवि सिंह बताया जा रहा है।
भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा, प्रियंगु पांडे हमारे पार्टी नेता हैं। आज उनकी कार पर हमला किया गया और गोलीबारी की गई। ड्राइवर को गोली लगी है। यह एसीपी की मौजूदगी में किया गया। प्रियंगु पांडे को मारने की योजना बनाई गई थी। टीएमसी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वे इस तरह की चीजें कर रहे हैं। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं, उनमें से एक गंभीर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम अल्मोड़ा के वार्डों के परिसीमन पर प्राप्त आपत्तियों पर हुई सुनवाई
Next: कुछ लोगों के अड़ियल रवैये की वजह से नंदादेवी मेले में हो रहा व्यवधान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.