Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नंदा राजजात यात्रा 2026 को लेकर मुख्यमंत्री से की भेंटवार्ता
  • अल्मोड़ा

नंदा राजजात यात्रा 2026 को लेकर मुख्यमंत्री से की भेंटवार्ता

RNS INDIA NEWS 30/01/2026
WhatsApp Image 2026-01-30 at 14.41.19_11zon

अल्मोड़ा। प्रस्तावित मां नंदा राजजात यात्रा 2026 के संबंध में चंद्र वंशज राजा करण चंद्र राज सिंह के पुत्र युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय के साथ भी शिष्टमंडल की बैठक हुई, जिसमें यात्रा के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि यात्रा को लेकर शीघ्र ही एक व्यापक समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक ग्वालदम या कर्णप्रयाग में आयोजित किए जाने की संभावना है, जिसमें कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र की विभिन्न मंदिर समितियों के अध्यक्ष, पदाधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सामूहिक विचार-विमर्श के बाद यात्रा के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा और बैठक की तिथि व स्थान की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। आयुक्त ने संकेत दिया कि यह बैठक 15 फरवरी से पहले आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से भेंट से पूर्व शिष्टमंडल की एक बैठक कुंवर भवानी सिंह के आवास पर भी आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री से वार्ता की रूपरेखा तय की गई। शिष्टमंडल में युवराज नरेंद्र चंद्र सिंह, कुरूड़ मां नंदा राजजात यात्रा समिति के अध्यक्ष कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, अल्मोड़ा मां नंदा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, पुरोहित अशोक गौड़, पुरोहित विनोद नौटियाल, राज परिवार के धीरेंद्र सिंह, अल्मोड़ा मां नंदा देवी मंदिर समिति संयोजक अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, राज परिवार के विक्रम सिंह साह और आशीष अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ की धनराशि की मंजूरी
Next: बीएलओ आउटरीच अभियान के पहले चरण में प्रदेश के 75 % मतदाताओं की मैपिंग पूरी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.