Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नंदा राजजात 2026 स्थगित करने के फैसले पर नंदादेवी मंदिर समिति ने जताया विरोध
  • अल्मोड़ा

नंदा राजजात 2026 स्थगित करने के फैसले पर नंदादेवी मंदिर समिति ने जताया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/01/2026
WhatsApp Image 2026-01-21 at 18.23.07_11zon

अल्मोड़ा। नंदा राजजात यात्रा को लेकर जारी चर्चाओं के बीच नंदा देवी मंदिर समिति की ओर से बुधवार को नंदा देवी मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वाल के नौटी क्षेत्र की नंदा राजजात समिति द्वारा कुमाऊं पक्ष से बातचीत किए बिना यात्रा को स्थगित करने के निर्णय पर नाराजगी जताई गई। मंदिर समिति और कुमाऊं नंदा राजजात समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि कुमाऊं को विश्वास में लिए बिना लिया गया निर्णय परंपराओं की अनदेखी है।

बैठक में बताया गया कि 75 वर्ष बाद वर्ष 2000 में तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी और गढ़वाल पवार वंशज कुंवर बलवंत सिंह के आग्रह पर कुमाऊं ने नंदा राजजात में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की थी। कुमाऊं नंदा राजजात समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि बिना चर्चा किए नंदा राजजात 2026 को स्थगित करने का निर्णय हास्यास्पद और तुगलकी फरमान जैसा है। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार यात्रा 2026 में ही होनी चाहिए और इसी मुद्दे पर चंद्रवंशी युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शीघ्र वार्ता की जाएगी।

मनोज वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद कुमाऊं नंदा राजजात समिति के अन्य जिलों के पदाधिकारियों की बैठक नंदा देवी मंदिर समिति अल्मोड़ा के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी, ताकि आगे की रणनीति तय की जा सके।

बैठक में कुमाऊं नंदा राजजात समिति के सचिव मनोज सनवाल, अनूप साह, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, अमरनाथ सिंह नेगी, हरीश सिंह भंडारी, अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, रवि गोयल, गोविंद मेहरा, कुलदीप मेर, नमन बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्लॉट दिलाने के नाम पर फार्मा कर्मी से 24 लाख ठगे
Next: 23 जनवरी को बारिश एवं बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.