Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 23 जनवरी को बारिश एवं बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

23 जनवरी को बारिश एवं बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 21/01/2026
weather

सचिव आपदा प्रबंधन ने जनपदों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देहरादून (आरएनएस)। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। जारी अलर्ट के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा और नैनीताल जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बुधवार को संबंधित जनपदों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में संभावित बारिश, बर्फबारी, पाला और शीतलहर से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि मौसम खराब रहने की संभावना के दौरान सभी कार्यदायी एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल, पशुपालन और नगर निकाय विभागों को विशेष रूप से तैयार रहने को कहा गया है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए और बताया कि संवेदनशील, दूरस्थ तथा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। आवश्यकता पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को समय रहते नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने और एंबुलेंस सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बर्फबारी के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए सचिव ने संवेदनशील और उच्च हिमालयी मार्गों पर जेसीबी, स्नो कटर और अन्य जरूरी मशीनरी की अग्रिम तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र खोला जाए, ताकि राहत और बचाव कार्य प्रभावित न हों। फिसलन और दुर्घटनाओं की संभावना कम करने के लिए पाला प्रभावित क्षेत्रों में नमक और चूने के छिड़काव को भी कहा गया है। साथ ही संवेदनशील सड़कों, पुलों और पैदल मार्गों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और आवश्यकता पड़ने पर यातायात नियंत्रित या अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए।

ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों और जरूरतमंद क्षेत्रों में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है। शहरी क्षेत्रों और अधिक ठंड प्रभावित इलाकों के रैनबसेरों में बिजली, पेयजल, पर्याप्त बिस्तर, हीटर और पानी गर्म करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पशुधन की सुरक्षा को लेकर भी विभागों को निर्देशित किया गया है कि पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय, चारे और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रहे।

सचिव ने यह भी कहा कि जरूरतमंद और असहाय लोगों को समय से कंबल वितरित किए जाएं और इसकी नियमित निगरानी हो। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी जाए तथा जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रखे जाएं। बैठक में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी और यूएसडीएमए के विशेषज्ञ भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंदा राजजात 2026 स्थगित करने के फैसले पर नंदादेवी मंदिर समिति ने जताया विरोध
Next: 3, 4 फरवरी को अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.