Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नंदा गौरा योजना: पुराने आवेदनों को मिली नहीं प्रोत्साहन राशि और फिर से नए आवेदन मांग लिए
  • हरिद्वार

नंदा गौरा योजना: पुराने आवेदनों को मिली नहीं प्रोत्साहन राशि और फिर से नए आवेदन मांग लिए

RNS INDIA NEWS 20/11/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  नंदा गौरा योजना के तहत सरकार की ओर से बेटी के जन्म और इंटरमीडिएट पास करने वाली बेटियों को एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है। लेकिन नंदा गौरा योजना के तहत करीब पांच हजार बेटियों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पाई है। इसके बावजूद सरकार की ओर से योजना में फिर से आवेदन मांग लिए गए हैं। इससे अभिभावकों में असमंजस की की स्थिति बन गई है। इंटर पास करने वाली और बेटियों के जन्म पर ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है।
बेटियां और उनके परिजन बेसब्री से प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में नए पात्र भी सोच रहे हैं कि वह फार्म भरें या नहीं। क्योंकि, जब पहले वालों की ही प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है तो उनका नंबर तो न जाने कब आएगा। बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1253 नवजात बेटियों के परिजनों और इंटर पास करने वाली 4051 कन्याओं ने आवेदन किए थे। कुल 5304 बेटियों को सहायता राशि के आवेदन स्वीकृत किए गए थे। नई जन्म लेनी वाली बेटियों को 13783000 और इंटर पास करने वाली लड़कियों को 206601000 रुपये की धनराशि दी जानी है। दोनों मिलाकर सरकार को योजना का लाभ देने के लिए 220384000 का बजट जारी करना है। आवेदन करने वाली कन्याएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं, पर प्रोत्साहन राशि के लिए उन्हें कोई जवाब नहीं मिल रहा है। वहीं, अब दूसरे वित्तीय वर्ष के लिए विभाग ने आवेदन जमा करवाने शुरू कर दिए हैं।

यह है योजना
उत्तराखंड सरकार के महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटियों के जन्म और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली कन्याओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसमें नई जन्मी बेटियों को 11 हजार रुपये और इंटर पास करने पर 51 हजार रुपये की राशि एकमुश्त दी जाती है।
योजना के लाभार्थियों को निदेशालय स्तर से पैसा जारी होना। इसमें लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक बजट जारी नहीं होने से पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है। इस संबंध में निदेशालय स्तर पर बात करने के साथ ही पत्राचार भी किया जाएगा, ताकि लाभार्थी बेटियों को योजना का पैसा मिल सके। – सुलेखा सहगल, डीपीओ, हरिद्वार।

30 तक ऑनलाइन जमा होंगे फार्म

नंदा गौरा योजना में इंटर पास करने वाली और बेटियों के जन्म पर ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। पात्र व्यक्ति www.nandagaurauk.in पर फार्म जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए लोग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नजदीकी बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज

इंटर पास और बेटी के जन्म पर योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की मासिक आय छह हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तराखंड का निवासी होना भी जरूरी है। आवेदन के साथ इनका प्रमाणपत्र जमा करना होगा। बेटी के जन्म पर योजना का लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाणपत्र, माता-पिता का पैन कार्ड आदि होने चाहिए। इंटर पास के बाद उच्च शिक्षा के दाखिले के पूर्ण अभिलेखों की प्रति देनी होगी। परिवार की केवल दो बालिकाओं को योजना का लाभ दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी सरकार का नगर निगम-निकायों पर बड़ा फैसला
Next: श्रमिकों की कुशलक्षेम जानने वाले परिजनों का खर्चा सरकार उठाएगी: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.