Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नंदा मेले में एडम्स मैदान में दुकानें लगाई तो व्यापार मण्डल करेगा पुरजोर विरोध
  • अल्मोड़ा

नंदा मेले में एडम्स मैदान में दुकानें लगाई तो व्यापार मण्डल करेगा पुरजोर विरोध

RNS INDIA NEWS 25/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि विगत दिनों नगर व्यापार मंडल द्वारा नंदा देवी मेले को देखते हुए एडम्स मैदान में दुकानों को लगाने के सम्बन्ध में आपत्ति दर्ज की गयी थी क्योंकि इससे नगर का व्यापार प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि नगर के व्यापारी साल भर मेले का इंतजार करते है परंतु बाहरी व्यापारियों को बुलाकर कर मेला कमेटी उनकी उम्मीदों पर पानी फेर देती है। जिसको देखते हुए व्यापार मंडल ने अपनी बात कमेटी के समक्ष रखी थी। जिसके बाद नंदा देवी कमेटी द्वारा एक बैठक करने की बात कही गई थी परंतु बिना बैठक के व्यापार मंडल की आपत्ति को दरकिनार करते हुए एडम्स मैदान में दुकानें लगाने की बात मेला कमेटी द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो नगर व्यापार मंडल सभी व्यापारियों के साथ इसका पुरजोर विरोध करेगा और नंदा देवी मंदिर समिति इसके लिए जिम्मेदार रहेगी। क्योंकि व्यापारी हितों को यदि दरकिनार किया गया तो व्यापार मंडल चुप नहीं बैठेगा। मंदिर परिसर, परिसर से लगता हुआ मैदान, एडम्स का मैदान, शिवालिक के सामने वाला मैदान सभी को मेले में ठेके पर दे दिया जाता है। समस्त अल्मोड़ा के व्यापारियों को अनदेखा कर यह कार्य किया जाता है। अल्मोड़ा के व्यापारियों की यह अनदेखी अब व्यापार मंडल नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं पर ऐसा प्रतीत होता है कि यह मेला कुछ ही लोगों का हो कर रह गया है जो शुरू से अपनी मनमानी करते आए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल इतनी जगहों पर दुकान लगने का विरोध करता है। हमारा विरोध मेला परिसर पर या उसके आस पास से नहीं बल्कि उससे दूर एडम्स मैदान में लगने वाले बड़े बाजारों से है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नंदा देवी मेले में एडम्स मैदान में भी सजेंगी दुकानें, भव्य होगा मेला
Next: प्रादेशिक सेना में निकली भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.