Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नानकमत्ता में भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह निर्विरोध चेयरमैन बने
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता में भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह निर्विरोध चेयरमैन बने

RNS INDIA NEWS 02/01/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नानकमत्ता नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह टुरना निर्विरोध चेयरमैन बन गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कुमार के नाम वापिसी के बाद प्रेम सिंह टुरना अकेले प्रत्याशी मैदान में रह गए थे। आरओ एएस नेगी ने नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रमाण पत्र जारी कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रेम सिंह टुरना का माल्यार्पण कर स्वागत किया। गुरुवार को नामांकन पत्र वापसी का अंतिम दिन था। नानकमत्ता में दो प्रत्याशी प्रेम सिंह टुरना और मनोज कुमार के नामांकन पत्र वैध थे। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह खिण्डा का नामांकन बुधवार को निरस्त हो चुका था। गुरुवार को अपराह्न 3.30 बजे मनोज कुमार भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, छगन लाल अग्रवाल, भुवन जोशी, जगदीश जोशी समेत कार्यकर्ता मनोज कुमार के साथ आरओ कार्यालय पहुंचे। यहां मनोज कुमार ने आरओ एएस नेगी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर अपना नामांकन वापस ले लिया। आरओ कार्यालय से बाहर निकलकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रेम सिंह टुरना को माला पहनाकर बधाई दी।

मुधर व्यवहार के लिए जाने जाते हैं प्रेम सिंह टुरना
प्रेम सिंह टुरना पिछले कार्यकाल में भी नगर पंचायत नानकमत्ता के अध्यक्ष रहे थे। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर मधुर व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने चुनाव कांग्रेस से जीता था। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। प्रेम सिंह टुरना ने कहा कि नानकमत्ता नगर पंचायत में अध्यक्ष रहते पांच वर्षों में विकास कार्य तेजी से किए हैं। अब प्रदेश, केंद्र में भाजपा की सरकार होने से नगर पंचायत के विकास कार्यों में और तेज गति मिलेगी। नगर में सुनियोजित विकास के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत सरकार का सहयोग मिल रहा है। यहां दिनेश गोयल, ओमनारायण, जगजीत सिंह जग्गा, रणजीत सिंह नामधारी, गौरव वर्मा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा के युवक की हल्द्वानी में संदिग्ध हालात में मौत
Next: हुकुम सिंह सातवीं बार बने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.