Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ननद ने भाभी को प्रेमी की बाहों में देख बना लिया वीडियो, फिर 75 KM दूर सूटकेस में मिली लड़की की अधजली लाश
  • राष्ट्रीय

ननद ने भाभी को प्रेमी की बाहों में देख बना लिया वीडियो, फिर 75 KM दूर सूटकेस में मिली लड़की की अधजली लाश

RNS INDIA NEWS 05/11/2023
rns featured image new

 नोएडा। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिसाना गांव में करवाचौथ के अगले दिन अधजली हालत में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका की पहचान नोएडा के सैदपुर गांव की रहने वाली मनीषा (20) के रूप में हुई है। पुलिस की अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि मनीषा की हत्या उसकी भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। भाभी का प्रेमी भी सिसाना गांव का ही रहने वाला बताया जा रहा है। मनीषा उनके अवैध संबंध में बाधा बन रही थी।
मृतका की भाभी और उसके प्रेमी ने नोएडा में हत्या करने के बाद शव को सिसाना गांव में लाकर आग लगा दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी भाभी समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस की टीमें प्रेमी युवक को गिरफ्तार करने के प्रयासों में लगी हैं। ग्रामीणों को सिसाना गांव के जंगल में श्मशान घाट के पास गत गुरुवार 2 नवंबर की सुबह सूटकेस में बंद शव में आग लगती दिखाई दी थी।

एक हसीना, 2 दीवाने और पति का मर्डर…पूर्व प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश
ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो सूटकेस के अंदर महिला का शव रखा हुआ था। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाने पर पुलिस ने अज्ञात में शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया था। शनिवार को पुलिस ने एक महिला समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मृतक महिला की पहचान मनीषा के रूप में हुई, जो नोएडा के सैदपुर गांव की रहने वाली थी। पूछताछ में पता चला है कि मनीषा की हत्या उसकी भाभी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की है। मनीषा उन दोनों के प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रही थी। मनीषा की भाभी का प्रेमी सिसाना गांव का ही रहने वाला है और काफी समय से गुरुग्राम में रह रहा है। फिलहाल मृतका की भाभी समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों की मानें तो कथित तौर पर मनीषा ने महिला व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख वीडियो बना लिया था। इसके बाद से भाभी द्वारा उस पर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा था। आशंका है कि हो सकता है इसी वजह में तो मनीषा की हत्या हुई हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वफादारी की मिसाल! मालिक की मौत, 4 महीने से मॉर्चरी के बाहर इंतजार कर रहा कुत्ता
Next: राशिफल 06 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.