Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नामांकन से एक दिन पहले पृथक बैंक खाता खोलने में राज्य निर्वाचन आयोग ने दी छूट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नामांकन से एक दिन पहले पृथक बैंक खाता खोलने में राज्य निर्वाचन आयोग ने दी छूट

RNS INDIA NEWS 29/12/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड में जारी निकाय चुनाव की प्रक्रिया के तहत प्रत्याशियों को नामांकन से कम से कम एक दिन पहले बैंक खाता खोलने के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से छूट दी गई है। अब कोई भी प्रत्याशी बिना खाता खोले नामांकन करा सकता है, लेकिन उसे नामांकन की अंतिम तिथि के दिन अंतिम समय से पहले बैंक खाता खुलवा कर बैंक डिटेल जमा करनी होगी। प्रदेश में नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन के कार्यक्रम की अधिसूचना 23 दिसंबर को जारी की गई थी। इसके तहत 27 से 30 दिसंबर के बीच नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राहुल कुमार गोयल ने बताया कि पहले प्रत्याशियों के लिए चुनाव व्यय के लिए पृथक बैंक खाता नामांकन करने से कम से कम एक दिन पहले खोले जाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसमें कुछ व्यवहारिक दिक्कत आ रही थी। इसलिए अब निर्वाचन व्यय के लिए पृथक बैंक खाता नामांकन करने से कम से कम एक दिन पूर्व खोले जाने की व्यवस्था को संशोधित किया गया है। अब यदि कोई प्रत्याशी नामांकन प्रस्तुत करते समय बैंक खाता खोलने में असमर्थ रहता है तो संबंधित निर्वाचन अधिकारी प्रत्याशी से नामांकन पत्र प्राप्त कर लेंगे, लेकिन ऐसे प्रत्याशी से बैंक खाता खोलने संबंधी अभिलेख नामांकन की अंतिम तिथि एवं समय से पूर्व जमा किया जाना आवश्यक होगा। साथ ही यह भी स्पष्ट करना है कि बैंक खाता किसी भी बैंक में खोला जा सकता है। एसबीआई की कोई बाध्यता नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी में मेडिकल कालेज के लिए भूमि सम्बंधी आपत्तियां दूर
Next: मन की बात राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रहा : धामी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.