Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • नमामि गंगे योजना से बदलेगी बागेश्वर की तस्वीर
  • बागेश्वर

नमामि गंगे योजना से बदलेगी बागेश्वर की तस्वीर

RNS INDIA NEWS 12/10/2020
rns featured image new

गंगा और गोमती तट के किनारे होगा नव निर्माण और सौंदर्यीकरण

बागेश्वर। जिले में नमामि गंगे योजना के तहत गंगा और गोमती तट के किनारे का नव निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षात्मक कार्य भी किए जाएंगे। करोड़ों की योजना के काम को लेकर जिला कार्यालय सभागार में गंगा सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने योजना को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में सिंचाई विभाग के ईई एके जॉन ने बताया कि नमामी गंगे योजना के तहत ब्लॉक बागेश्वर में सरयू नदी के दांये पार्श्व पर नगर क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक, निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें भाग एक में 585.39 लाख तथा भाग दो में 1383.36 लाख सहित कुल 1968.85 लाख की लागत से कार्य किया जाना है। बताया कि भाग एक में सूरजकुण्ड में 300 मीटर लंबाई में नये घाट तथा बागनाथ मंदिर के समीप स्थित घाटों के नव निर्माण व सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। इसमें गोमती पुल से काल भैरव मंदिर तक 120 मीटर रैंप भी बनेगा। मोक्ष द्वार व संगम तक जाने का रास्ता भी बनाया जाएगा। भाग दो में सूरजकुंड से बागनाथ मंदिर तक 980 मीटर लंबाई में रिटेनिंग वॉल का निर्माण व दीवार के ऊपर तीन मीटर चौड़ा पैदल रास्ता बनेगा। महंत बगीचे से सैंज तक 500 मीटर लंबाई में रिटेनिंग वॉल के साथ दीवार के ऊपर तीन मीटर चौड़ा पैदल रास्ता बनाया जाएगा। सैंज से अग्निकुंड पुल तक 450 मीटर लंबा आरसीसी पैदल रास्ते का निर्माण प्रस्तावित है। बैठक में समिति के सदस्यों ने योजना को लेकर अपने सुझाव रखे। डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारी एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई को नमामी गंगे प्रोजेक्ट के तहत गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल करने के लिए नदियों में नदी, नालों से निकलने वाले कचरे का ठीक ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जलनिगम के ईई को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को भूमि चयन प्रक्रिया के लिए जनप्रतिनिधियों, एसडीएम, ईओ के माध्यम से संयुक्त निरीक्षण कर जल्द भूमि चयन के लिए कहा है। बैठक में जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, बलवंत सिंह भौर्याल, पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, डीएफओ बीएस शाही सहित विभागीय अधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी सरकार किसानों के हित में ले रही फैसला: रेखा आर्य
Next: टनकपुर में छात्रसंघ ने की स्नातक स्तर पर सीटें बढ़ाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.