Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मोदी सरकार किसानों के हित में ले रही फैसला: रेखा आर्य
  • बागेश्वर

मोदी सरकार किसानों के हित में ले रही फैसला: रेखा आर्य

RNS INDIA NEWS 12/10/2020
rns featured image new

बागेश्वर। बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण राज्य मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य विधेयक एवं कृषक कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर पारित विधेयक किसानों की तकदीर बदलने में अहम भूमिका निभायेगा। उन्होंने कहा है कि विधेयक को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। इस विधेयक में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पूर्व की तरह निर्धारित होते रहेंगे। मंत्री ने बयान में कहा कि कृषि उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) विधेयक 2020 के मुख्य प्रावधान किसानों के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि नए कृषि विधयक का मकसद किसान उपज के विक्रय की स्वतंत्रता प्रदान करते हुए ऐसी व्यवस्था का निर्माण करना जहां किसान एवं व्यापारी कृषि उपज मंडी के बाहर भी अन्य माध्यम से भी उत्पादों का सरलापूर्वक व्यापार कर सकें। राज्य एवं देश के किसी भी स्थान पर किसानों को अपनी उपज निर्बाध रूप से बेचने के लिए अवसर एवं व्यवस्थायें प्रदान करना, मंडियां समाप्त नहीं होंगी वहां पहले की तरह व्यापार होता रहेगा। इस व्यवस्था में किसानों को मंडी के साथ ही अन्य स्थानों पर अपनी उपज बेचने का विकल्प प्राप्त होगा, परिवहन लागत एवं कर में कमी लाकर किसानों को उत्पाद की अधिक कीमत दिलाना। ई-ट्रेडिंग के माध्यम से किसानों को उपज विक्रय के लिए ज्यादा सुविधाजनक तंत्र उपलब्ध कराना। मंडियों के अतिरिक्त व्यापार क्षेत्र में फार्मगेट, कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउस, प्रसंस्करण यूनिटों पर भी व्यापार की स्वतंत्रता, किसानों के साथ प्रोसेसर्स, निर्यातकों, संगठित रिटेलरों का सीधा एकीकरण ताकि बिचौलिये कम हों। राज्यमंत्री आर्य ने प्रदेश के किसानों से विपक्ष के झूठे प्रचार में नहीं आने की अपील करते हुए कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के हित में फैसले ले रही है। जो विपक्ष विपक्ष के गले नहीं उतर रहा है इसीलिए विपक्ष अनर्गल बयानबाजी कर इस विधेयक को गलत तरीके से पेश कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षकों के प्रमाण पत्र जमा होने शुरु
Next: नमामि गंगे योजना से बदलेगी बागेश्वर की तस्वीर

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.