Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नकली दवाओं का धंधा करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

नकली दवाओं का धंधा करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/06/2022
rns featured image new

बंद पड़ी फैक्ट्री में बनाते थे नामी कंपनियों की नकली दवा

रुड़की। देश के अलग-अलग राज्यों में नेटवर्क फैला कर नकली दवाओं का धंधा करने वाले चार आरोपियों को नकली दवाइयां और कच्चे माल के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के छह साथी अभी फरार हैं। भगवानपुर थाने में पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर पंकज गैरोला ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में एसटीएफ, स्थानीय पुलिस की टीम को सूचना मिली कि मंडावर चेक पोस्ट से एक अल्टो कार में सवार दो लोग नकली दवा लेकर आ रहे हैं।

आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नितिन प्रजापति निवासी मोहनपुरा डबल फाटक रुड़की और राशिद खान निवासी मोहल्ला कस्बा थाना धामपुर बिजनौर, हाल पता गुलाब नगर रामपुर चुंगी रुड़की बताया। पूछताछ में उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में बंद पड़ी फैक्ट्री से नकली दवा बनाए जाने की बात बताई। टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारकर संचित निवासी गणेशपुर रुड़की व रोहतास सैनी निवासी रोहना खास कोतवाली मुजफ्फरनगर को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की।

तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकली दवा और कच्चा माल बरामद हुआ। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कार सवार नितिन और राशिद कार से दवा को कोरियर करने के लिए जा रहे थे। तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया। मामले में पंकज कुमार, विशाल कुमार, अजय कुमार, अश्वनी कुमार, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार मौके से फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

यह रहे पुलिस टीम में शामिल
पुलिस टीम अब्दुल कलाम और शरद चंद गुसाईं निरीक्षक एसटीएफ देहरादून, मानवेंद्र सिंह औषधि निरीक्षक, भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, उप निरीक्षक दीपक चौधरी, यजुवेंद्र सिंह विकास रावत, प्रवीण बेस्ट, विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल चरणजीत सिंह, वेद प्रकाश भट्ट, प्रदीप चौहान, दीपक नेगी, विजेंद्र सिंह चौहान, महेंद्र सिंह, हरदयाल पवार, रवि दत्त, सुधीर चौधरी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थणता के ग्रामीणों ने किया तहसीलदार का घेराव
Next: महिला अधिवक्ता ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.