Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नकाबपोश बदमाशों ने फैक्ट्री कर्मियों से की लूट
  • हरिद्वार

नकाबपोश बदमाशों ने फैक्ट्री कर्मियों से की लूट

RNS INDIA NEWS 25/02/2022
rns featured image new

रुड़की।  ड्यूटी से लौट रहे फैक्ट्री कर्मियों को तमंचे के बल पर आतंकित कर नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट की। उनसे नकदी और बाइक लूट ली। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडलाना निवासी प्रमित कुमार अपने मित्र तथा साथी कर्मचारी धीर सिंह के साथ फैक्ट्री से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से वापस लौट रहा थे। मंगलौर देवबंद मार्ग स्थित एक फैक्ट्री में दोनों नौकरी करते हैं। बताया गया है कि देवबंद रोड पर गुड़ मंडी के निकट पहुंचने पर खेत से अचानक तीन नकाबपोश बदमाश सामने आ गये। जिन्होंने तमंचा दिखाकर दोनों बाइक सवारों को रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की तथा धीर सिंह की जेब से 15 सौ की नकदी लूट ली। बदमाश जान से मारने की धमकी देते रहे। बदमाश बाइक भी लूटकर ले गए। दोनों फैक्ट्री कर्मी किसी तरह अपने घर पहुंचे तथा परिवार के लोगों को उन्होंने घटना के संबंध में अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। एसएसआई रफत अली का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुटखा व्यापारी के गोदाम पर छापामारी कर जब्त किया लाखों का माल
Next: युवक पर लगाया पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.