Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल सीट पर किसी प्रकार का समझौता नहीं करूंगी: सरिता आर्या
  • नैनीताल

नैनीताल सीट पर किसी प्रकार का समझौता नहीं करूंगी: सरिता आर्या

RNS INDIA NEWS 13/10/2021
default featured image

नैनीताल। नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्या ने यशपाल आर्य पर तंज कसते हुए कहा कि कार्यकर्ता और उनके मन में यशपाल आर्य के आने से उथल-पुथल चल रहा है।  उन्होंने कहा कि भाजपा की मलाई खाकर यशपाल आर्य कांग्रेस में शामिल हुए हैं।  सरिता आर्या ने कहा कि नैनीताल से टिकट के मामले में किसी भी प्रकार से समझौता नहीं करूंगी।  यशपाल आर्य बड़े चेहरे हैं, वह कहीं से भी लड़ सकते हैं। गौर हो कि पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ रामनगर पहुंची सरिता आर्या ने यशपाल आर्य पर जमकर हमला बोला।  उन्होंने कहा कि उनके कांग्रेस में शामिल होने पर उनको बधाई है पर इससे हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित मेरे मन में भी उथल-पुथल है।  बता दें कि सरिता आर्या नैनीताल से पूर्व में विधायक रह चुकी हैं और इस बार भी वे टिकट की दावेदार भी हैं।  लेकिन यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनको टिकट मिलने पर संशय बना हुआ है।  क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में संजीव आर्य ने नैनीताल सीट से बंपर जीत दर्ज की थी। वहीं, अब अपना टिकट कटना देख सरिता आर्या बौखलाई हुई हैं और यशपाल आर्य पर हमलावर हैं।  सरिता आर्या का कहना है कि उनके द्वारा शीर्ष नेतृत्व से कह दिया गया है कि नैनीताल सीट पर वे किसी प्रकार का समझौता नहीं करेंगी।  जिसको लेकर उन्हें आश्वासन शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब टिकट बटेंगे उस समय अगर ऐसा कुछ होता है तो वो आगे का निर्णय लूंगी।  उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की सिपाही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुनर्वासित परिवारों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएः सीएम
Next: वन निगम कर्मचारी नाराज, आठ नवंबर को घेरेंगे वन निगम मुख्यालय

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.