Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • प्रशासन के रवैये का होटलों की लाइट बंद कर विरोध करेंगे
  • नैनीताल

प्रशासन के रवैये का होटलों की लाइट बंद कर विरोध करेंगे

RNS INDIA NEWS 04/05/2022
rns featured image new

नैनीताल। पर्यटन सीजन से पूर्व प्रशासन के मनमाने रवैये का पर्यटन कारोबारियों ने विरोध किया है। नैनीताल आने वाले पर्यटकों को शहर के मुहाने पर रोके जाने पर कारोबारियों ने होटलों की लाइट बंद कर विरोध करने तथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। बुधवार को होटल एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष दिनेश लाल शाह ने कहा कि पूर्व में पुलिस प्रशासन के साथ पर्यटन कारोबारियों की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें तय किया गया था कि नैनीताल पैक होने की स्थिति में कालाढूंगी से आने वाले वाहनों को नारायण नगर, जबकि हल्द्वानी की ओर से आने वाले वाहनों को रूसी बाईपास में रोका जाएगा। जहां से शटल सेवा संचालित कर पर्यटकों को शहर तक लाया जाएगा। लेकिन बुधवार को प्रशासन की ओर से पर्यटकों को कालाढूंगी तथा काठगोदाम में ही रोक दिया गया। जबकि इस दौरान नैनीताल खाली रहा। यही नहीं दुपहिया वाहनों को भी नैनीताल नहीं आने दिया गया। ऐसे में नैनीताल की छवि भी धूमिल हो रही है। इसके अलावा पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को अपने इस रवैया को ठीक करना होगा। यदि यही स्थिति रही तो पर्यटन कारोबारी सड़कों पर उतरेंगे। विरोध स्वरूप शहर में पर्यटन से जुड़े संस्थानों की लाइट बंद कर विरोध जताया जाएगा। होटलों में काले झंडे भी लगाए जाएंगे। साथ ही आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमिश्नर के 15 दिन में भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग सुधारने के निर्देश
Next: टोल प्लाजा मैनेजर से मांगी 5 लाख रंगदारी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.