Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नई टिहरी में पुलिस चला रही सत्यापन अभियान
  • टिहरी

नई टिहरी में पुलिस चला रही सत्यापन अभियान

RNS INDIA NEWS 15/12/2024
rns featured image new

नई टिहरी (आरएनएस)।  आने वाले नववर्ष को देखते हुए टिहरी पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन काम जहां तेज किया है, वहीं विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग भी की जा रही है। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों को सत्यापन अभियान तत्परता से चलाने को निर्देशित किया है। एसएसपी के निर्देश पर इन दिनों टिहरी पुलिस के सभी थानाक्षेत्रों में नववर्ष को देखते हुए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। जिसके तहत थाना चंबा एवं थाना थत्यूड़ ने होटलों की चेकिंग करने के साथ ही बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन का कार्य शुरू किया है। चंबा पुलिस ने आगामी क्रिसमस एवं नए वर्ष के पूर्व संध्या पर कानाताल, जड़ीपानी, मंसूरी रोड़ स्थित होटल, रिजार्टस एवं कैंप में नियुक्त स्टाफ कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन आदि की कार्यवाही की। एसएसपी के निर्देशों के क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में सजग दृष्टि बनाये रखने के साथ ही रात्रि में ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों के लिए अलाव की भी व्यवस्था की जा रही है। एसएसपी ने थानाध्यक्षों से स्वयं मौके पर जाकर पुलिकर्मियों को मनोबल बढ़ाने के साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को आम जनता से शिष्ट व्यवहार करने को भी निर्देशित किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के आरोपी को देहरादून से किया गिरफ्तार
Next: अल्मोड़ा: भाजपा-कांग्रेस में जिताऊ प्रत्याशी चुनने को मंथन, कौनसी पार्टी किसे देगी टिकट?

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.