Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नई टिहरी में दूषित पेयजल आपूर्ति से गुस्से में नागरिक मंच
  • टिहरी

नई टिहरी में दूषित पेयजल आपूर्ति से गुस्से में नागरिक मंच

RNS INDIA NEWS 03/08/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  नागरिक मंच की मासिक बैठक मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग शासन-प्रशासन से की। विभिन्न प्रस्ताव भी पारित किये गये। रविवार को मिलन केंद्र में आयोजित बैठक में मंच के सदस्यों ने नई टिहरी नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति पर रोष प्रकट हुये शीघ्र रीह-घुत्तु ग्रेविटी पेयजल योजना को स्वीकृति देने की मांग की। प्रस्ताव पारित करते हुए 17 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर पीएम कार्यालय को अवगत कराते हुए मांगों के निस्तारण की मांग की। केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के नये भवन के निर्माण के पूरे होने के बाद खाली होने भवन के स्थान पर प्रेक्षागृह बनाने की मांग की। इसलिए पुराने केवी भवन को प्रेक्षागृह के लिए आवंटित करने की मांग की। बौराड़ी स्टेडियम की डीपीआर को लेकर नियमित कार्यवाही की जाय। आगामी बैठक नगर की समस्याओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। नई टिहरी नगर की संपूर्ण भूमि राजस्व अभिलेखों में अधिगृहित ग्रामों कुलणा, मोलधार व बौराड़ी के नाम अंकित है। जिससे टिहरी बांध विसथापितों व प्रभावितों को अपने भवन की भूमि जो पुर्नवास निदेशालय ने उन्हें आवंटित की है, की नकल प्राप्त करने में संपूर्ण ग्राम की भूमि की खतौनी प्राप्त करनी पड़ रही है। जिससे अत्यधिक व्यय भार उठाना पड़ रहा है। इसलिए भू अभिलेखों को सेक्टर वाईज अंकित करने की मांग की गई। बैठक में मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, चंडी प्रसाद डबराल, कमल सिंह महर, जगजीत सिंह नेगी, किशोर लाल चमोली, भगवान चंद रमोला, गुरुदत्त डोभाल, भरत सिंह रावत, डा यूएस नेगी, गंभीर सिंह, त्रिलोक रमोला, कर्म सिंह तोपवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुनाड़ भाणाधार क्षेत्र में भालू दिखने से दहशत
Next: अल्मोड़ा में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.