Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नई पीओएस मशीनों से आएगी राशन वितरण में पारदर्शिता
  • देहरादून

नई पीओएस मशीनों से आएगी राशन वितरण में पारदर्शिता

RNS INDIA NEWS 12/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   फ्री राशन के लिए कार्ड धारकों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। मई के फ्री राशन के लिए उपभोक्ताओं को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, नई पीओएस मशीनों के लगने के कारण अभी राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। वहीं, डीलरों की हड़ताल का भी इस पर असर रहा। हालांकि, अब डीलरों ने गोदामों से राशन उठाना शुरू कर दिया है।
खाद्य विभाग ने पूरे प्रदेश में राशन वितरण नई प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनों से शुरू किया है। देहरादून में मई से इसका शुभारंभ किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी कैलाश अग्रवाल ने बताया कि देहरादून में करीब एक हजार डीलर हैं। ऐसे में नई मशीनों को लगाने और डाटा कलेक्शन में समय लगा। इससे इस माह राशन वितरण में देरी हुई।
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से लगभग सभी दुकानों में मशीनें लगा दी गई हैं। मशीनों को लगाने के दौरान सर्वर बंद किया गया था। जिसे एक-दो दिन में सुचारु कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राशन डीलरों की हड़ताल भी खत्म हो गई है। उन्होंने राशन उठाना शुरू कर दिया है। अग्रवाल ने बताया कि नई पीओएस मशीनें आधुनिक तकनीक से लैस हैं। इससे राशन वितरण में पारदर्शिता आएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में नशाबंदी लागू की जाए: उक्रांद
Next: 19 से शुरू होगी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.