Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने किया सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने किया सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 12/04/2022
rns featured image new

महिला डॉक्टर पर आशाओं के माध्यम से  सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

काशीपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री शायरा बानो ने एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों ने एक महिला डॉक्टर पर आशाओं के माध्यम से ऑपरेशन के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद आयोग उपाध्यक्ष ने महिला डॉक्टर से भी आरोपों की जानकारी ली। सोमवार को राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के महिला और पुरुष वार्ड, अस्पताल के शौचालयों, दवा वितरण काउंटर, बर्न वार्ड, कैंटीन और ट्रामा सेंटर में पहुंचकर जानकारी ली। इस दौरान महिला वार्ड में भर्ती महिला मरीजों ने खुलेआम प्रसव के नाम पर आशाओं के माध्यम से महिला डॉक्टर पर पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। शायरा बानो ने महिला डॉक्टर से आरोपों की जानकारी लेने के दौरान कहा कि डॉक्टर अपने मरीजों से सीधे बात करें। सरकारी अस्पताल में मरीजों से बेवजह पैसों की मांग करना निंदनीय है। उन्होंने ऑर्थो वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर हास्पिटल स्टाफ का उनके साथ बर्ताव की जानकारी ली। उसके बाद आयोग उपाध्यक्ष ने ओएसटी केंद्र पहुंचकर वहां तैनात महिला कर्मियों से काम की जानकारी ली। साथ ही मरीजों से भी दिक्कतों के बारे में पूछा।

महिला डॉक्टर से भी पूछताछ:   निरीक्षण के दौरान चार महिलाओं की शिकायत पर स्त्री रोग विशेषज्ञ से भी पुछताछ की गई। महिलाओं ने कहा की डॉक्टर ने उनसे अतिरिक्त पांच हजार रुपये मांगे। जबकि डॉक्टर ने इन शिकायतों को निराधार बताया है

स्टॉक में दवाइयां कम होने पर जताई नाराजगी:  निरीक्षण के दौरान कई मरीज दवाईयां उपलब्ध न होने की शिकायत लेकर आयोग उपाध्यक्ष के पास आए। मरीजों ने बताया की कुछ दवाइयां अस्पताल में उपल्बध नहीं हैं। जो कि बाहर के मेडिकल स्टोर से लेनी पड़ रही हैं। इस पर आयोग उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई और सीएमएस से इस विषय में पूछा तो उन्होंने स्टॉक खत्म होने की बात कही। साथ ही आश्वासन दिया की जो दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं वे अगले दो तीन दिन में अस्पताल में उपल्बध कराई जाएंगी।

उन्हें पता चला कि आशाओं के द्वारा इस तरह का कार्य किया जा रहा है। वह अब तक अपने काम में ही लगी रहती थीं, लेकिन अब इस पर भी वह ध्यान रखेंगी। क्योंकि मरीजों की सेवा करना उनका फर्ज है। मेहनत के बाद भी अगर इस तरह की बातें सुनने को मिलती है तो वह गलत हैं।
-डॉ. शिवानी सिंघल, स्त्री रोग विशेषज्ञ, सरकारी अस्पताल, काशीपुर।

महिला वार्ड में भर्ती महिला मरीजों ने आरोप लगाया कि अस्पताल की महिला डॉक्टर आशाओं के माध्यम से प्रसव कराने के लिए सुविधा शुल्क लेती हैं। मामले में अस्पताल के उच्चाधिकारियों एवं महिला डॉक्टर से भी बात की गई है। उन्होंने आगे से इस तरह की बात नहीं होने की बात कही है। वह अपनी रिपोर्ट सरकार को प्रेषित करेंगी।  -शायरा बानो, उपाध्यक्ष राज्स महिला आयोग

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 12 अप्रैल
Next: जसपुर में नहर के कुंड में डूबकर दो छात्रों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.