Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नहाने गए सरपंच को डूबता देख दो दोस्तों ने लगाई छलांग, तीनों डूबे, एक का शव बरामद
  • राष्ट्रीय

नहाने गए सरपंच को डूबता देख दो दोस्तों ने लगाई छलांग, तीनों डूबे, एक का शव बरामद

RNS INDIA NEWS 21/07/2024
rns featured image new

गुरदासपुर (आरएनएस)। पंजाब के बटाला स्थित गांव अलीवाल की अप्परबारी दुआब नहर में सरपंच समेत तीन युवक डूब गए। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि गांव भरथवाल के सरपंच रणबीर सिंह शुक्रवार को नहर में नहाने के लिए गए थे। पानी का बहाव तेज होने के चलते वह डूबने लगे, सरपंच को बचाने के लिए उनके दो साथियों मक्खन उर्फ मखु और करतार सिंह ने नहर में छलांग लगा दी लेकिन पानी के साथ वो भी बह गए।
जब आसपास के लोगों ने तीनों को डूबते हुए देखा तो जिला प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन ने जल्द से जल्द पानी के बहाव को रोका और गोताखोर की मदद से सरपंच समेत तीनों की तलाश शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह एक व्यक्ति मक्खन सिंह के शव को बरामद कर लिया गया है और बाकियों की तलाश जारी है।
वहीं मृतक के परिजनों ने कहा कि यह तीनों घर से नहाने के लिए गए थे, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते तीनों पानी में डूब गए।
उन्होंने बताया कि साथियों ने अपनी पगड़ी उतार कर सरपंच को बचाने की कोशिश की, लेकिन जब पगड़ी से बात नहीं बनी तो उन्होंने भी पानी के तेज बहाव में छलांग लगा दी और वह भी डूब गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आंदोलनकारियों ने विधायक और बॉबी पंवार को सुनाई खरीखोटी
Next: चलती कार में 9वीं की छात्रा से रेप, आरोपियों ने वीडियो भी बनाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

रामलला के चढ़ावे की रकम शेयर बाजार में लगाते थे आरोपी, जांच में बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
medicine drug
  • राष्ट्रीय

कैंसर, शुगर और बीपी की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने 39 दवाओं की कीमत तय की

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
  • होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
  • जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
  • भूमि विवाद में फायरिंग के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
  • रीप परियोजना ने बदली हेमा देवी की तकदीर, पशुपालन से बनी आत्मनिर्भर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.