
रुद्रपुर(आरएनएस)। नगरपालिका में लिपिक पद पर तैनात महिला का पर्स झपटने वाले बाइक सवार दोनों आरोपियों को पुलिस ने गांव गोठा के पास स्थित जंगल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पर्स, छह हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और पेन ड्राइव बरामद सहित कई चीजें बरामद की है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त बाइक को भी कब्जे में लिया है। 11 मार्च को वार्ड नंबर 6 निवासी हर्षिता पांडेय ने कोतवाली तहरीर दी थी कि वह पालिका परिषद सितारगंज में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। 10 मार्च 2026 को वह नगरपालिका कार्यालय को जा रही थी। सुबह करीब 9:45 बजे बिज्टी चौक से पैदल कार्यालय जाते समय आरोपियों ने पर्स छीन लिया था। दोनों आरोपियों के मुंह ढके थे। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों व मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की शिनाख्त कर ग्राम बिज्टी, पटिया निवासी कुलदीप सिंह और बरयाम सिंह (बिल्ला) को गांव गोठा के पास स्थित लिप्टिस के जंगल से गिरफ्तार किया है। साथ ही, पुलिस ने आरोपियों के पास से छह हजार रुपए नकद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और पेन ड्राइव आदि बरामद किया है।

