Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • नगर निगम सोलन की परिधि में दीपावली पर पटाखों की बिक्री के सम्बन्ध में आदेश जारी
  • सोलन

नगर निगम सोलन की परिधि में दीपावली पर पटाखों की बिक्री के सम्बन्ध में आदेश जारी

RNS INDIA NEWS 25/10/2021
default featured image

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

दीपावली के त्यौहार के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने नगर निगम सोलन की परिधि में पटाखों की बिक्री एवं प्रतिबंधित स्थान के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी सोलन कृतिका कुलहरी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
इन आदेशों के अनुसार 06 नवम्बर, 2021 तक नगर निगम सोलन के तहत आने वाले लोअर बाजार, चौक बाजार, अप्पर बाजार, लक्कड़ बाजार, गंज बाजार, मालरोड तथा पुराना बस अड्डा सोलन में पटाखों के भंडारण, बिक्री तथा प्रदर्शन पर पूर्ण रोक रहेगी। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।

आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि नगर निगम सोलन की परिधि में अस्थाई चिन्हित स्थानों के अतिरिक्त किसी भी स्थान पर पटाखों की खुदरा अथवा थोक बिक्री नहीं की जा सकेगी।
नगर निगम सोलन के आयुक्त द्वारा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अस्थाई चिन्हित स्थान उपलब्ध करवाएं जाएंगे। पटाखों के भंडारण, बिक्री तथा प्रदर्शन का अधिकार केवल लाईसेंस धारक को ही प्राप्त होगा।
जिला दंडाधिकारी द्वारा आदेशों के अनुसार पटाखों की खुदरा बिक्री 03 तथा 04 नवम्बर, 2021 को चिन्हित स्थानों पर ही की जा सकेगी। इन आदेशों के अनुसार पटाखों की खुदरा बिक्री के लिए निर्धारित तिथियों को ठोडो मैदान सोलन, बाईपास सोलन पर सब्जी मंडी के सामने जहां अस्थाई फल मार्केट स्थापित की गई थी, नगर नियोजन कार्यालय सोलन के सामने खाली स्थान, चंबाघाट में वर्षा शालिका के समीप तथा सोलन ब्रूरी में वर्षा शालिका के सामने स्थान चिन्हित किए जाएंगे। राॅकेट इत्यादि पटाखों की बिक्री तथा प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बाजार, सरकारी कार्यालयों, धरोहर भवनों एवं आवासों के समीप पटाखे चलाने पर प्रतिबंध रहेगा।

उपरोक्त निर्धारित अस्थायी स्थानों के अतिरिक्त किसी भी दुकान से पटाखों की थोक अथवा खुदरा बिक्री नहीं की जा सकेगी।
आयुक्त, नगर निगम सोलन उपमण्डलाधिकारी सोलन के निर्देशन में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित करेंगे।
यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।
इस संबंध में जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पटाखों के भंडारण, बिक्री तथा प्रदर्शन के लिए स्थान चिन्हित करने के सम्बन्ध में स्पष्ट आदेश जारी करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीकानेर जिले के नोखा में जीप एवं ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की मौत
Next: करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
default featured image
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
default featured image
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.