Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बीकानेर जिले के नोखा में जीप एवं ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की मौत
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

बीकानेर जिले के नोखा में जीप एवं ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 25/10/2021
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। राजस्थान के बीकानेर जिले में जीप एवं ट्रक के आपस में टकरा जाने से पटवारी परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे तीन युवकों की मौत हो गई जबकि इतने ही घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ये युवक पटवारी परीक्षा देने के बाद बीकानेर से नागौर जिले में अपने गांव लौट रहे थे कि बीती देर रात उनकी थार जीप नोखा में सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक तीन युवकों ने दम तोड़ दिया। तीन घायलों को बाद में बीकानेर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक युवकों की पहचान नागौर जिले के रुण निवासी राकेश, कैलाश और नितेश के रूप में की गई है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बीकानेर के नोखा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन पटवारी भर्ती परीक्षा अभ्यर्थियों की मृत्यु बेहद दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें सम्बल दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शान्ति प्रदान करें। श्री गहलोत ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर
Next: नगर निगम सोलन की परिधि में दीपावली पर पटाखों की बिक्री के सम्बन्ध में आदेश जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.