Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नगर निगम स्मार्ट सिटी का सफाई मॉडल अपनाने को तैयार
  • देहरादून

नगर निगम स्मार्ट सिटी का सफाई मॉडल अपनाने को तैयार

RNS INDIA NEWS 17/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  नगर निगम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, सफाई वाहनों की मॉनीटरिंग के लिए तैयार सफाई मॉडल को अपनाने के लिए तैयार है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि जल्द स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ इसे लेकर बैठक होगी। ताकि व्यवस्था लागू हो सके। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से आईटी पार्क में देहरादून इटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (डीआईसीसीसी) स्थापित किया गया है। करीब तीन सौ करोड़ के लागत से बनी इस बिल्डिंग के जरिए विभिन्न विभागों के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाया गया है, ताकि सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ आम जनता को मिल सके। ट्रैफिक कंट्रोल और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने में यहां से बड़ी मदद मिल रही है। नगर निगम के सौ वार्डों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना और सफाई वाहनों की निरंतर मॉनीटरिंग करना इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। करोड़ों रुपये का बजट खर्च कर स्मार्ट सिटी ने निगम के लिए नए सफाई वाहन खरीदे। विशेष तौर पर एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया। लेकिन दो साल पहले नगर निगम ने इसमें खामियां गिनाकर कुछ बदलाव की मांग की। इसके बाद स्मार्ट सिटी की टीम ने सफाई मॉडल में कुछ बदलाव भी किए, बावजूद अब तक निगम ने इसे नहीं अपनाया। जबकि सॉफ्टवेयर पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। शासन ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम को स्मार्ट सिटी के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने मानी ऑडिट रिपोर्ट की खामियां, सुधार को लिए निर्णय
Next: विद्युत सब स्टेशन में लगी आग पर पाया काबू

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.