Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नगर निगम ने बाजार में अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण
  • नैनीताल

नगर निगम ने बाजार में अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 05/10/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  त्योहारी सीजन में बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रविवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को जब्त करने के साथ ही 25 हजार रुपये के चालान काटकर जुर्माना जमा कराया गया। वहीं आगे से अतिक्रमण मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। त्योहारी सीजन होने से बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में अवैध फड़ ठेले लगाए जाने के साथ ही सामान बाहर फैलाए जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए नगर निगम में लगातार शिकायतें दर्ज हो रही हैं। इसके समाधान के लिए रविवार को नगर निगम और प्रशासन की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। पटेल चौक, मीरा मार्ग, बर्तन बाजार, सदर बाजार के साथ ही कालाढूंगी चौराहे में अतिक्रमण कर रखे गए सामान को जब्त किया गया। वहीं बिना वेंडिग कार्ड के घूम रहे ठेलों को बाजार से बाहर किया गया। मुनादी कर आगे से अतिक्रमण मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। टीम को बाजार में देखकर व्यापारियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। अभियान में नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, सफाई निरीक्षक चतर सिंह, सहायक लेखाधिकारी गणेश भट्ट आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरबर्टपुर में जाम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Next: राशिफल 06 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.