Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर निगम की समस्याओं को लेकर पार्षदों का शिष्टमंडल मेयर से मिला
  • अल्मोड़ा

नगर निगम की समस्याओं को लेकर पार्षदों का शिष्टमंडल मेयर से मिला

RNS INDIA NEWS 01/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-01 at 14.07.55_11zon

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम पार्षदों का एक शिष्टमंडल सोमवार को नगर निगम मेयर अजय वर्मा से मिला और निगम से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जानकारी उन्हें दी। पार्षदों ने बताया कि शहर में बंदरों की बढ़ती समस्या से आमजन परेशान हैं और इस दिशा में शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। मेयर अजय वर्मा ने बताया कि पार्षदों की मांग पर बंदर पकड़ने के लिए पूर्व में ई-टेंडरिंग करवाई गई थी, लेकिन किसी भी अभ्यर्थी ने इसमें भाग नहीं लिया। अब नगर निगम कोटेशन के माध्यम से बंदर पकड़ने की विज्ञप्ति जारी कर रहा है और जल्द ही यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के लिए स्थायी नगर आयुक्त की नियुक्ति के संबंध में वे लगातार प्रयासरत हैं और इस विषय में मुख्यमंत्री को भी अवगत करा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही अल्मोड़ा नगर निगम में नगर आयुक्त की नियुक्ति की जाएगी। मेयर ने बताया कि माल रोड पर नगर निगम द्वारा बनाए गए हाईटेक शौचालय की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और इसका संचालन 1 दिसंबर से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर हित से जुड़े कई प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं, जो स्वीकृति के बाद जल्द ही धरातल पर दिखने लगेंगे। बैठक में पार्षद अमित साह मोनू, अर्जुन बिष्ट, श्याम पांडे, आशा बिष्ट, मीरा मिश्रा, पूनम त्रिपाठी, नेहा टम्टा, पूनम वर्मा, वंदना वर्मा, ज्योति साह, विजय भट्ट, इंदर मोहन भंडारी, अभिषेक जोशी, राहुल जोशी, संजय जोशी, देवेश बिष्ट, एकता वर्मा, पूर्व सभासद कैलाश गुरूरानी और मनोज जोशी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 दिसंबर
Next: जिलाधिकारी ने किया औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.