Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नगर निगम एवं पानी के मीटरों के विरोध में मशाल जुलूस निकाला
  • पौड़ी

नगर निगम एवं पानी के मीटरों के विरोध में मशाल जुलूस निकाला

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर निगम एवं पानी के मीटरों के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए नगर में व्याप्त समस्याओं का समाधान न होने पर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही नगर से पानी के मीटरों को हटा दिया जाएगा। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्यमार्गों पर मशाल जुलूस निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। मौके पर गोदियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जब नगर क्षेत्र का परिसीमन किया उस समय नगर निगम क्यों नहीं बनाया गया। पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में हार के बाद भाजपा प्रतिशोध की भावना से नगर पालिका को नगर निगम बना कर महिला नगर अध्यक्ष को अपदस्थ करना चाहती है। कहा कि मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक नगर की जनता को 20 हजार लीटर पानी फ्री देने की बात कर रहे हैं। अगर वह जनता का हित चाहते है तो पानी के मीटरों को क्यों नहीं हटा देते हैं। उन्होंने मेंडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। कहा कि मेडिकल कॉलेज व बेस चिकित्सालय में अव्यवस्थाएं व्याप्त है। इस मौके पर प्रदीप तिवारी, भूपेंद्र पुंडीर, वीरेंद्र सिंह नेगी, भगत सिंह रावत, शिव लाल, लाल सिंह नेगी, वाईएस पंवार, उम्मेद सिंह मेहरा, सभासद संजय कुमार, विनोद मैठाणी, बसंती जोशी, अंजु भट्ट आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वोटों की खेती की गुड़ाई करने आए थे मोदी : गोदियाल
Next: गुलदार ने गौशाला में घुसकर मवेशी को मारा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.