Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: नगर क्षेत्र के पुराने असंगठित रिकॉर्ड को आधुनिक विधियों से तैयार करेगा नक्शा प्रोजेक्ट
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: नगर क्षेत्र के पुराने असंगठित रिकॉर्ड को आधुनिक विधियों से तैयार करेगा नक्शा प्रोजेक्ट

RNS INDIA NEWS 18/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। शहरी क्षेत्र के पुराने भूमि अभिलेखों के असंगठित रिकार्ड को आधुनिक विधियों के माध्यम से तैयार करने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। सहायक नगर आयुक्त नगर निगम अल्मोड़ा भरत त्रिपाठी ने बताया कि देश के 26 राज्यों एवं 03 केन्द्रशासित प्रदेशों में चयनित 162 नगर निकायों में भूमि का आधुनिक विधि से सर्वेक्षण, पुर्नसर्वेक्षण से सम्बन्धित भारत सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट नक्शा कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर नगर निगम सभागार में मंगलवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि नक्शा प्रोजक्ट का लक्ष्य शहरी क्षेत्र के पुराने भूमि अभिलेखों के असंगठित रिकार्ड को आधुनिक विधियों के माध्यम से तैयार करना है। जिससे पारदर्शिता, दक्षता, प्रभावशीलता और आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके। नगर निगम अल्मोड़ा में भूमि/सम्पत्ति का डिजिटलाईजेशन ड्रोन एवं आधुनिक उपकरणों के माध्यम से तीन चरणों में किया जायेगा। प्रथम चरण में नगर क्षेत्र का ड्रोन उपकरणों के माध्यम से एरियल र्वे किये जाने के बाद फील्ड सर्वे द्वारा प्राप्त किये गये डेटा को एकत्रीकरण करते हुए तैयार किये गये अभिलेखों में दावे एवं आपत्ति आमंत्रित किये जाने के बाद शिकायतों के निवारण उपरान्त भू-स्वामित्व सम्बन्धी अभिलेखों का प्रकाशन किया जायेगा। कार्यशाला में महापौर अजय वर्मा ने बताया कि प्रोजक्ट के पूर्ण होने पर नगर क्षेत्र में भूमि रिकार्ड के डिजिटाईजेशन से पारदर्शी तंत्र विकसित होने से भूमि सम्बन्धी विवादों में कमी आयेगी तथा शहरी क्षेत्र में नियोजन हेतु त्वरित एवं प्रभावी निर्णय लिये जा सकेंगे। कार्यशाला में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी द्वारा अपने विचार रखे। कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा योजना के सम्बन्ध में की गयी पृच्छाओं का समाधान भी किया गया। इस कार्यशाला में समस्त पार्षद, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, नायब तहसीलदार, भारतीय सर्वेक्षण विभाग के सर्वेक्षक अधिकारी राजेन्द्र कुमार, राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित नगर निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हादसे में यूपी निवासी व्यक्ति की मौत
Next: राजकीय पॉलीटेक्निक चौनलिया में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.