Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नगर भ्रमण के दौरान दक्ष मंदिर पहुंची छड़ी यात्रा
  • हरिद्वार

नगर भ्रमण के दौरान दक्ष मंदिर पहुंची छड़ी यात्रा

RNS INDIA NEWS 08/10/2022
rns featured image new

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने किया पवित्र छड़ी का पूजन

हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा की नगर परिक्रमा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। उत्तराखंड के चारो धाम सहित समस्त कुमाऊ गढ़वाल मंडल के पौराणिक तीर्थों के भ्रमण के लिए रविवार 9 अक्टूबर को पवित्र छड़ी दोपहर 12 बजे सिद्ध पीठ माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात प्रस्थान करेगी। शनिवार को पवित्र छड़ी कनखल स्थित पौराणिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। दक्ष मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपंरी महाराज ने पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की और छड़ी यात्रा निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की तथा छड़ी लेकर पहुंचे जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमंहत हरिगिरी महाराज, जूना अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज, महंत देवानंद सरस्वती, महंत नारायण गिरी, पूर्व सभापति श्रीमहंत उमा शंकर भारती, सुमेरु पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी महाराज, श्रीमहंत महेश पुरी, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, श्रीमहंत सुरेशानंद सरस्वती, श्रीमहंत कुशपुरी, महंत पूर्णागिरि, महंत धीरेन्द्र पुरी आदि संतों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि छड़ी यात्रा सनातन धर्म की प्राचीन परंपरा है। छड़ी यात्रा के उत्तराखण्ड भ्रमण से सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा और युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन प्राप्त होगा। श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि जगद्गुरू शंकराचार्य की यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई छड़ी यात्रा उत्तराखण्ड के सभी तीर्थो का भ्रमण करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चारधाम सहित अनेक पौराणिक तीर्थ स्थल हैं। यात्रा से उपेक्षित अवस्था में पड़े तीर्थो के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। छड़ी यात्रा का स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक संजय गुप्ता, महंत कृष्णानंद, महंत सूर्यनारायण गिरी, महंत जमुना पुरी आदि सहित कई संत शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय कृमि उम्मूलन दिवस पर पिथौरागढ़ जनपद में 1लाख 30 हजार बच्चे खाएंगे एल्बेंडाजोल
Next: कॉलोनी में पहुंचा जंगली हाथियों का झुण्ड

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.