Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नागालैंड के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजभवन में हुआ कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नागालैंड के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजभवन में हुआ कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 01/12/2023
rns featured image new

दूसरे राज्यों के स्थापना दिवस मनाने से सामाजिक एकीकरण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिल रहा है: राज्यपाल

देहरादून(आरएनएस)।  शुक्रवार को राजभवन में नागालैंड प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड में निवास कर रहे नागालैंड राज्य के लोगों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उपस्थित लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दूसरे राज्यों के स्थापना दिवस मनाने से सामाजिक एकीकरण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिल रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि नागालैंड से उनका पुराना नाता रहा है, एक सैन्य अधिकारी के रूप में वे नागालैंड में भी सेवा दे चुके हैं। उन्हें वहां का वातावरण और नागालैंड के लोगों के अपनत्व से बेहद लगाव रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि ‘सेवेन सिस्टर्स’ भारत में पर्यटन के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक हैं और नागालैंड इसका एक प्रमुख हिस्सा है। यह राज्य पक्षियों और जानवरों की कुछ लुप्तप्राय प्रजातियों का निवास स्थान है, नागालैंड तो ‘Falcon Capital Of World'(दुनिया की बाज़ राजधानी) के रूप में जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि नागालैंड दिवस की बात बिना हार्नबिल फेस्टिवल के अधूरी रहेगी, Festival of Festivals  के नाम से विख्यात यह महोत्सव इसे हार्नबिल चिड़िया के नाम पर मिला है। इस चिड़िया को नागा जनजाति में पवित्र माना जाता है व नागाओं की पौराणिक कथाओं में इसका जिक्र भी मिलता है।
राज्यपाल ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के तहत आयोजित नागालैंड राज्य स्थापना दिवस उत्तराखण्ड राजभवन में नागालैंड वासियों के साथ मनाने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की ही तरह, आपके राज्य का भी अधिकतर हिस्सा पहाड़ी है, और बड़े गर्व की बात है कि वनस्पतियों और जीवों की समृद्धता को देखते हुए इसे ‘पूरब का स्विट्जरलैंड’ भी कहा जाता है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने नागालैंड की रानी लक्ष्मीबाई के रूप से विख्यात, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी गाइदिन्ल्यू जी को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिवराज्यपाल रविनाथ रामन,  वित्त नियंत्रक डॉ तृप्ति श्रीवास्तव, राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Next: पेट्रोल छिड़ककर बुजुर्ग ने खुद को आग लगाई, मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.