Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नदी-नालों के किनारे बने रिसॉर्ट की अब खैर नहीं, लटकी कार्रवाई की तलवार
  • देहरादून

नदी-नालों के किनारे बने रिसॉर्ट की अब खैर नहीं, लटकी कार्रवाई की तलवार

RNS INDIA NEWS 22/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून की खूबसूरत घाटियां सहस्रधारा, गुच्चूपानी, मालदेवता, शिखर फाल और किमाड़ी जैसे पर्यटन स्थलों पर नदी-नालों किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए रिसॉर्ट व होटलों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने नदी-नालों के किनारे व वन क्षेत्र में अतिक्रमण कर किए गए व्यावसायिक निर्माण की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही ऐसे रिसॉर्ट व होटलों की बुकिंग वेबसाइट ब्लाक करने और रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही है।
दून में जहां कभी प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य सैलानियों को आकर्षित करता था, वह अतिवृष्टि और बादल फटने के बढ़ते खतरे के लिए बदनाम होते जा रहे हैं। पिछले दिनों कार्लीगाड़ व मालदेवता क्षेत्र में आई आपदा इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि किस कदर अवैध व्यावसायिक निर्माण की आपाधापी में इन क्षेत्रों का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है। सहस्रधारा से लेकर मालदेवता और सरखेत तक नदी क्षेत्रों में अंधाधुंध निर्माण कर दिए गए हैं।
नदी श्रेणी की भूमि कब्जा कर आलीशान होटल और रिसॉर्ट खड़े कर दिए गए हैं। हर जगह नदी के प्राकृतिक प्रवाह व चौड़ाई की अनदेखी की गई है। नदियों का गला घोंटने जैसे हालात बन गए हैं। पर्यटन के नाम पर हो रहे इस अनियंत्रित व बिना मानकों वाले निर्माण से न सिर्फ प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है, बल्कि आपदा का खतरा भी कई गुना बढ़ गया है।

निरीक्षण के दौरान देखा था अवैध रिसॉर्ट
जिलाधिकारी सविन बंसल ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान बांडावाली खैरी मान सिंह क्षेत्र में आलीशान रिसॉर्ट का निर्माण नदी की भूमि पर पिछले माह देखा था। इस ‘स्पर्श फर्म एंड रिसॉर्ट’ को सुरक्षित करने के लिए रिसॉर्ट स्वामी की ओर से बनाई गई एप्रोच से नदी की धारा ही मोड़ दी गई। जिससे आपदा के दौरान पानी का रुख सड़क की तरफ हो गया। जिस कारण 150 मीटर सड़क पूरी तरह तबाह हो गई। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिसॉर्ट की उच्च स्तरीय जांच बैठाई हुई है।
जिले में नदी-नालों के किनारे व वन क्षेत्र की भूमि अतिक्रमित कर जितने भी व्यावसायिक निर्माण हुए हैं, उन सभी की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। साथ ही ऐसे रिसॉर्ट , होटल, होमस्टे आदि की बुकिंग वेबसाइट भी बंद कराई जाएगी। – सविन बंसल, जिलाधिकारी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाटिया गांव में परंपरागत पाषाण युद्ध बग्वाल का आयोजन, रणबाकुरों ने बरसाए पत्थर
Next: गौवर्धन पर्व पर गौ सदन ज्योली में हुआ गौ संवर्धन यज्ञ

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.