Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नदी में फंसी हरिद्वार आ रही मैत्री बस, यात्रियों की सांस अटकी
  • हरिद्वार

नदी में फंसी हरिद्वार आ रही मैत्री बस, यात्रियों की सांस अटकी

RNS INDIA NEWS 15/09/2023
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार में रात से हो रही बारिश के बीच श्यामपुर क्षेत्र में चिड़ियापुर चेक पोस्ट के पास एक बस कोटावाली नदी में फंस गई। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आने से यात्रियों की सांस अटक गई। बस से उतरकर छह यात्री अपनी जान बचाने के लिए पुल के पिलर पर चढ़ गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने पिलर पर चढ़े यात्रियों समेत बस में सवार यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया। बस में 53 लोग सवार थे।  बस नेपालगंज रुपेड़िया से हरिद्वार आ रही थी। यात्री मुख्यतः नेपाल मूल के निवासी हैं। अचानक मार्ग पर बरसाती नदी में पानी ज्यादा आ जाने के कारण बस सवारियों के बीच नदी में फंस गई। सूचना पर पहुंचे श्यामपुर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि सभी यात्रियों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया जिसकी वजह से बस फंस गई।  हरिद्वार-बिजनौर जिले के बॉर्डर पर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नेपाल से हरिद्वार आ रही मैत्री बस सेवा की बस पानी में फंस गई। बस में 53 यात्री सवार थे जिन्हें बचा लिया गया है। श्यामपुर थाना इंचार्ज विनोद थपलियाल ने बताया, ‘बस के फंसने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों का बचाया। एसडीआरएफ टीम बस को बाहर निकालेगी।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिशासी अधिकारी ने त्वरित कार्यवाही कर रानीधारा मार्ग से हटवाया मलबा
Next: ड्यूटी से घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, एम्स में भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.