Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नाबालिग से गैंगरेप की घटना के खिलाफ महिला कांग्रेस ने एसएसपी कार्यालय घेरा
  • हरिद्वार

नाबालिग से गैंगरेप की घटना के खिलाफ महिला कांग्रेस ने एसएसपी कार्यालय घेरा

RNS INDIA NEWS 28/06/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। बहादराबाद में नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में शुक्रवार को महिलाओं ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को ज्ञापन भी दिया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, बच्चियों के साथ बलात्कार, हत्याओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिसके कारण देवभूमि कलंकित हो रही है। अपराधियों में कानून का डर नहीं है। घटनाओं में बीजेपी नेताओं का नाम आ रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली पार्टी के नेता बेटियों के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासन में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ा जाता है, लेकिन उन्हें सजा नहीं होती। अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। बीजेपी शासित किसी भी प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नजमा खान, उदय जैन, महासचिव शशि झा, पूनम सिंह, सुशीला बेलवाल, रेखा ढींगरा, नलिनी दीक्षित, अंशुल त्यागी, गार्गी राय, इमराना परवीन, आशा कोरी, रोशनी कालिया, रचना शर्मा, रश्मि देवरानी, सरोजनी देवी, अनिता बिष्ट, वसुंधरा नैनवाल, नूरजहां, हीरा देवी, शांति देवी, बाला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री करेंगे बदरीनाथ क्षेत्र में जनसभा
Next: गैंगरेप-हत्या मामले में आदित्यराज सैनी को झूठा फंसाने का आरोप लगाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.