Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप नहीं हुए सिद्ध, कोर्ट ने किया दोषमुक्त
  • पौड़ी

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप नहीं हुए सिद्ध, कोर्ट ने किया दोषमुक्त

RNS INDIA NEWS 21/10/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी पिता को अदालत ने दोषमुक्त किया है। विशेष सत्र न्यायाधीश पोक्सो एक्ट धर्म सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पोक्सो एक्ट विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 17 जुलाई 2023 को कोतवाली कोटद्वार के अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म और मारपीट को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें बेटी ने ही पिता पर दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाए थे। तहरीर में बताया गया कि पिता शराब के नशे में आए दिन बेटियों के साथ मारपीट और दुष्कर्म करने का प्रयास करता है, जिससे बेटियां अपने ही घर में असुरक्षित महसूस करने लगी थीं। बताया कि मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। शराब की लत की वजह से दूसरी पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई। नाबालिग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता पर पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने 19 जुलाई 2023 को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने करीब एक माह बाद 16 नवंबर 2023 को आरोपी पिता को जमानत पर छोड़ दिया। अब अभियोजन पक्ष न्यायालय में मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर उक्त आरोपों को सिद्ध करने में असफल रहा, जिस पर न्यायालय ने आरोपी मोहन सिंह सैनी को उक्त आरोपों से दोषमुक्त कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दीपों की जगमगाहट में नहाया अल्मोड़ा, हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली
Next: सड़क पर रोककर युवती से अभद्रता, हत्या की दी धमकी

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.