Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 12.21.19_11zon

अल्मोड़ा। दन्या थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाना दन्या में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ सुहेल नामक युवक ने दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो वायरल करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 07/2026 धारा 64(2)(एम)/351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 5(1)/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुहेल पुत्र मोहम्मद युनुस निवासी ग्राम बुढ़ानपुर, भगतपुर मुरादाबाद को चापड़ बैंड के पास सड़क से जंगल की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमित जोशी, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, हेड कांस्टेबल पीयूष भट्ट और कांस्टेबल जगत सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कर रही कार्य
Next: सिल्वर सिटी मॉल में मारा गया विक्रम शर्मा, सामने आया गैंगस्टर कनेक्शन

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.