Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिल्वर सिटी मॉल में मारा गया विक्रम शर्मा, सामने आया गैंगस्टर कनेक्शन
  • देहरादून

सिल्वर सिटी मॉल में मारा गया विक्रम शर्मा, सामने आया गैंगस्टर कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 13/02/2026
rns featured image new

देहरादून। राजधानी के सिटी सेंटर क्षेत्र में स्थित सिल्वर सिटी मॉल के बाहर शुक्रवार सुबह हुई सनसनीखेज हत्या ने अब नया मोड़ ले लिया है। जिम से बाहर निकलते समय गोली का शिकार बने 45 वर्षीय विक्रम शर्मा को लेकर चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विक्रम शर्मा पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें 30 से ज्यादा हत्या के मामले शामिल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में उसके तार झारखंड के आपराधिक गिरोहों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। काशीपुर से संबंध रखने वाला विक्रम वर्तमान में देहरादून के रेसकोर्स इलाके में रह रहा था।
बताया गया है कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे वह जिम पहुंचा था। करीब 10:30 बजे जैसे ही वह नीचे उतरा, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हमलावर बाइक से फरार हो गए।
सूत्रों का दावा है कि विक्रम को खतरे का अंदेशा था और वह हथियार लेकर आया था, लेकिन हमलावरों ने उसे संभलने तक का मौका नहीं दिया। पुलिस अब इस वारदात को संभावित गैंगवार से जोड़कर जांच कर रही है। मॉल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शहरभर में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश जारी है।
झारखंड से जुड़े पुराने आपराधिक मामले
विक्रम शर्मा का नाम झारखंड के जमशेदपुर क्षेत्र में वर्ष 2007-08 के दौरान हुई कई चर्चित वारदातों में सामने आया था। साकची, बिष्टुपुर और बर्मामाइंस इलाकों में व्यापारियों, ठेकेदारों और अन्य लोगों पर फायरिंग तथा हत्या की घटनाओं में उसका और उसके सहयोगियों का नाम जुड़ता रहा। हालांकि कई मामलों में साक्ष्य के अभाव में आरोपियों को अदालत से राहत भी मिली थी।
‘थ्री पी’ मैनेजमेंट की चर्चा
अपराध जगत में विक्रम शर्मा को ‘थ्री पी’—पुलिस, पॉलिटिशियन और प्रेस—को साधने में माहिर माना जाता था। चर्चा रही कि 2004 से 2009 के बीच झारखंड में तैनात कई पुलिस अधिकारियों पर उसका प्रभाव था। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से भी उसके संपर्क बताए जाते हैं।
संपत्ति विवाद और हत्या का आरोप
जमशेदपुर के एक कारोबारी अशोक शर्मा की हत्या के मामले में भी विक्रम का नाम सामने आया था। पुलिस और बाद में सीआईडी जांच के बावजूद पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर आरोपियों को अदालत से बरी कर दिया गया था।
मार्शल आर्ट्स और गैंग नेटवर्क
विक्रम शर्मा ब्लैक बेल्ट धारक बताया जाता है और कथित तौर पर युवकों को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देता था। बताया जाता है कि उसने अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण और कथित तौर पर आपराधिक संरक्षण दोनों का सहारा लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार
Next: खाद्य सुरक्षा टीम ने की छापेमारी, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.