Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने वाला वहशी पिता गिरफ्तार
  • पिथौरागढ़

नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने वाला वहशी पिता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/08/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। पिथौरागढ़ जिले के थल थाना क्षेत्र में पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि पूर्व में भी आरोपी ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की महिला ने पति पर अपनी ही 14 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत ने कहा कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि पूर्व में भी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से वह आपबीती किसी को नहीं बता सकी और चुप रही। फिर से पिता ने उसके साथ घिनौनी हरकत की तो मां ने हिम्मत जुटाते हुए उसके खिलाफ तहरीर दी। सीओ केएस रावत ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया। इसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बताया कि पीड़िता आठवीं की छात्रा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल जिपं सदस्य अपहरण: आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों पर गाज, दो सस्‍पेंड और तीन लाइन हाजिर
Next: मासूम संग नानकसागर डैम में कूदी महिला, युवकों ने बचाया

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.