Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नाबालिग की शादी कराने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

नाबालिग की शादी कराने के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/08/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  बहला फुसलाकर नाबालिग का विवाह कराने के मामले में ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस अब मामले में आरोपो की जांच कर रही है। सोमवार की देर रात एएचटीयू रुद्रपुर प्रभारी इंस्पेक्टर जीतो कांबोज ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि चाइल्ड हेल्प लाइन रुद्रपुर की काउंसलर चांदनी ने उन्हें बताया कि काशीपुर में एक 16 साल की नाबालिग की शादी जबरन अग्रवाल सभा के पास रहने वाले बॉबी गुप्ता के साथ शिव मंदिर में कर दी गई है। उन्हें यह सूचना खुद नाबालिग लड़की ने दी है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए वह ममता मेहरा, चालक हेड कांस्टेबल हरजिंदर सिंह के साथ काशीपुर पहुंची। जहां चाइल्ड हेल्प लाइन की केस वर्कर दीपा मेहरा से मिली। थाने से अतिरिक्त पुलिस बल लेकर नाबालिग लड़की के घर पहुंची। जहां से नाबालिग और उसकी मां को थाने में लाकर पूछताछ की। मौके पर सायराबानो सामाजिक जन कल्याण समिति की सचिव राजकौर भी मौजूद रही। किशोरी व उसकी मां से संयुक्त पूछताछ के दौरान नाबालिग नवविवाहिता ने बताया कि मंसा देवी मंदिर वाली गली में नितिन कुमार की परचून की दुकान है। वह परचून की दुकान पर घर का सामान लेने अक्सर जाती थी। नितिन कुमार ने उसकी मां से उसकी शादी की बात की। लेकिन उसने मना कर दिया। क्योंकि वह अभी नाबालिग थी। लेकिन नितिन कुमार ने उसकी मां को बहला-फुसला कर जबरदस्ती उसकी मर्जी के खिलाफ राजकुमार गुप्ता के बेटे बॉबी गुप्ता से आठ अगस्त को शिव मंदिर में करवा दी। शादी के कार्ड बॉबी गुप्ता के पिता राजकुमार गुप्ता ने छपवाये थे। एएचटीयू रुद्रपुर प्रभारी इंस्पेक्टर जीतो काम्बोज की तहरीर पर पुलिस ने बॉबी गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, नितिन कुमार व शादी करवाने वाले पंडित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: सर्वदलीय संघर्ष समिति ने कहा डीडीए समाप्ति तक जारी रहेगा धरना
Next: विधायक के आश्वासन पर बीजीआर परिसर के छात्रों का आंदोलन स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.