Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले 2 युवकों को कारावास
  • देहरादून

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले 2 युवकों को कारावास

RNS INDIA NEWS 21/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। नाबालिग छात्रा से रेप और पॉर्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग में पॉक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को बीस वर्ष और उसके साथ ब्लैकमेलिंग में शामिल दूसरे युवक को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। पॉक्सो कोर्ट के जज पंकज तोमर ने दोनों पर 24 हजार का जुर्माना लगाया। शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार के अनुसार, 21 सितंबर 2017 को 17 वर्षीय किशोरी की मां ने पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उनकी 17 वर्षीय बेटी एक स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी। तब एक वर्ष पहले ही शुभम कौशिक (23) निवासी गांधीग्राम कांवली रोड और अभिनव कुमार (22) निवासी श्रीरामपुरम कॉलोनी गोविंदगढ़ से लड़की की दोस्ती हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों युवकों ने छात्रा को फोन पर बातों में फंसाकर घूमने के बहाने 10 सितंबर को बुला लिया। दोनों युवकों ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और अभिनव ने दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींची और पॉर्न वीडियो भी बनाई। छात्रा के होश में आने पर शुभम के साथ मिलकर धमकाया कि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसकी वीडियो वायरल कर देंगे। इससे छात्रा घबरा गई। इसके बाद दोनों युवकों ने 18 सितंबर को दोबारा अपने यहां बुला लिया। 20 सितंबर को लड़की घर पहुंची तो उसने मां को आपबीती बताई। छात्रा की मां ने कैंट थाने में तहरीर दी, जिस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। कोर्ट ने अभिनव को 20 साल और शुभम को सात साल जेल की सजा सुनाई।
पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि वह स्कूल से पवेलियन मैदान में वॉलीबॉल खेलने जाती थी। तब शिवम वहां स्पोर्ट्स ड्रेस में आता था। वह जहां आराम करती तो शिवम भी वहां आ जाता था। वह कहता था कि उसकी गोलियां खा लो तो कमजोरी नहीं आएगी। इसके बाद अक्सर शिवम उसे मिलने लगा। उसने पीड़िता को नशीली गोलियां देकर आदी बनाने की कोशिश की। लेकिन, खेल में रुचि रखने वाली लड़की न केवल दुष्कर्म की शिकार हुई, बल्कि उन दिनों उसे नशे की लत लग गई थी।

दुष्कर्म का आरोपी नशामुक्ति केंद्र में भी रहा भर्ती
2017 में जब शिवम नशामुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ तो उसने पीड़िता को अभिनव से मिलाया। तीन महीने बाद वह नशामुक्ति केंद्र से वापस आया। 10 सितंबर को दोनों पीड़िता को आईएसबीटी के पास एक कमरे पर ले गए। अभिनव ने लड़की से दुष्कर्म किया और शिवम ने अश्लील वीडियो बनाई। दोनों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से बीस हजार रुपये भी ले लिए। 18 सितंबर को अपने एक दोस्त के घर सहारनपुर भेज दिया। पीड़िता के चले जाने पर पुलिस ने शिवम से संपर्क किया। पीड़िता को वापस लाया गया तो पूरा घटनाक्रम खुल गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूनिवर्सिटी में हुए छात्र गुटों के झगड़े में केस दर्ज
Next: रिलायंस ज्वेलरी शोरूम डकैती में सहसपुर पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार,

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.