Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नाबालिग छात्रा को पूरे शहर में खोजा, मिली पड़ोसी के घर पर
  • नैनीताल

नाबालिग छात्रा को पूरे शहर में खोजा, मिली पड़ोसी के घर पर

RNS INDIA NEWS 24/01/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  मुखानी थानाक्षेत्र निवासी एक नाबालिग के घर से लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों के अलावा रिश्तेदारों ने उसे शहर से लेकर जंगल तक खोजा। अगले दिन छात्रा पड़ोसी के घर से बरामद हुई। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया है। हालांकि पुलिस ने मामला शांत कराया। नाबालिग के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लामाचौड़ क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन 22 जनवरी की रात एकाएक घर से लापता हो गई। परिवार के साथ आसपास के लोगों और रिश्तेदारों ने बहन की रात भर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 23 जनवरी की सुबह परिवार को किसी ने बताया कि उनकी बेटी पड़ोसी के घर पर है। नाबालिग के परिजनों ने खेाजा तो छात्रा पड़ोसी युवक के साथ उसके घर से बरामद हुई। इसके बाद छात्रा और पड़ोसी के घरवालों के बीच विवाद हो गया। मामला तनावपूर्ण होता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि मामले में नाबालिग छात्रा के भाई की तहरीर पर पड़ोसी युवक के खिलाफ धारा 132 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों से पूछताछ चल रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमालयन क्रिकेट क्लब ने 8 विकेट से जीता मैच
Next: पौड़ी में पांडवास के गीतों पर जमकर थिरके लोग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.