Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • म्यांमार में जारी है खूनी खेल, सेना ने फिर 82 लोगों को उतारा मौत के घाट
  • अंतरराष्ट्रीय

म्यांमार में जारी है खूनी खेल, सेना ने फिर 82 लोगों को उतारा मौत के घाट

RNS INDIA NEWS 11/04/2021
rns featured image new

यंगून। म्यांमार में सुरक्षा बलों और सैन्य तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच खूनी संघर्ष जारी है।?कहीं फायरिंग और कई आगजनी की घटनाओं के बीच 24 घंटों में 82 लोगों की मौत हुई है। ये सभी सैन्य बलों की गोली का शिकार हुए हैं।?सैन्य शासन (जुंटा) के प्रवक्ता ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई का बचाव किया।
यंगून से करीब 100 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित बागो में सरकारी सुरक्षा बलों और पुलिस की कार्रवाई में कुछ प्रदर्शनकारी मारे गए। बागो वीकली जर्नल ऑनलाइन ने बताया कि शहर के मुख्य अस्पताल में उसके एक सूत्र के अनुसार इस कार्रवाई में कम से कम 82 लोगों की मौत हुई है। सुरक्षा बलों ने इस सप्ताह तीसरी बार प्रदर्शनकारियों पर घातक बलप्रयोग किया है।
14 मार्च को ही यंगून में 100 प्रदर्शनकारियों की मौत सुरक्षाबलों की कार्रवाई में हुई थी। यंगून म्यांमार का सबसे बड़ा शहर है। बागो यहां से करीब 100 किमी दूरी पर स्थित है। एपी ने हालांकि इन मौतों की पुष्टि नहीं की है। स्थानीय मीडिया रिपोट्र्स में कहा गया है कि सेना ने सभी शवों का ढेर एक मंदिर के ग्राउंड में लगाया है। असिसटेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स ने भी 82 लोगों के मारे जाने की ही खबर दी है। ये संस्था देश में 1 फरवरी के बाद से होने वाली मौतों और घायलों की संख्या पर निगाह रख रही है और मुहैया करवा रही है। इस संस्था द्वारा शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बागो में मारे गए लोगों की संख्या मामले सामने और इनक आने के बाद बढ़ भी सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनेंद्रगढ़, पीजीएम और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में महसूस किए गए हल्के भूकंप के झटके
Next: प्रिंस फिलिप का 17 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.