Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मुनस्यारी बीडीसी बैठक में उठा समस्याओं का अंबार
  • पिथौरागढ़

मुनस्यारी बीडीसी बैठक में उठा समस्याओं का अंबार

RNS INDIA NEWS 23/09/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की तीन साल के लंबे इंतजार के बाद बैठक हुई। क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए पंचायत सदस्यों की अधिकारियों से तीखी बहस हुई। सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए सीडीओ अनुराधा पाल के सम्मुख मामले को प्रमुखता से रखा। विधायक धामी ने बैठक में कई अधिकारियों के न पहुंचने पर नाराजगी जताई। शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में विधायक हरीश धामी की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि के तौर पर सीडीओ अनुराधा पाल मौजूद रही। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख भावना देवी ने की। बैठक में सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे जरूरी मुद्दे ही छाए रहे। अधिकतर सदस्यों ने कहा कि आज भी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। ग्राम प्रधान सुरेन्द्र बृजवाल ने सरकारी तंत्र पर तंज कसते हुये कहा कि कोरोना काल में विधानसभा व लोक सभा की बैठक आयोजित हो सकती है, लेकिन सीमांत क्षेत्र में पंचायत गठन के तीन साल बाद आयोजित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। बीडीसी सदस्य योगेश भाकुनी ने कहा प्राथमिक विद्यालय दराती के छात्र-छात्राएं छह माह से पानी के संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कई बार इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। विधायक ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से सदस्यों की समस्याओं की प्रमुखता से समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गैरहाजिर रहे अधिकारियों का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए हैं। सीडीओ पाल ने सभी अधिकारियों से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। यहां एसडीएम भगत सिंह फोनिया, बीडीओ दुर्गा राम, जगत मर्तोलिया, हेम चंद्र कश्यप, अवधेष, मुहम्मद खालिद, लवराज पांगती सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घटिया गुणवत्ता पर दिलबाग पान मसाला बनाने वाली कंपनी समेत चार अन्य पर बड़ी कार्रवाई
Next: सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के सम्मुख रखी जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा की समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.