Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मुनस्यारी में पार्किंग की व्यवस्था न होने से पर्यटक परेशान
  • पिथौरागढ़

मुनस्यारी में पार्किंग की व्यवस्था न होने से पर्यटक परेशान

RNS INDIA NEWS 28/12/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  प्रदेश की पर्यटन नगरी मुनस्यारी में आज तक पार्किंग के इंतजाम नहीं हो पाए हैं। हर वर्ष यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पर्यटक सड़कों के किनारे अपने वाहन खड़े करने के लिए मजबूर हैं। रविवार को पर्यटकों के वाहन बस स्टैंड में पार्क होने से रोड़वेज बस को पार्क करने के लिए जगह तक नहीं मिली। मजबूरन बस चालक को सड़क पर ही रोड़वेज बस को पार्क करना पड़ा। महाराष्ट्र, गुजरात सहित देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही स्थानीय पर्यटकों का मुनस्यारी पहुंचने का सिलसिला जारी है। पर्यटकों के लिए पार्किंग एक बडी समस्या बनी हुई है,अधिकांश पर्यटक अपने निजी वाहनों से मुनस्यारी पहुंचते हैं। पर्यटन नगर होने के बावजूद अभी तक एक पार्किंग स्थल का निर्माण नहीं किया गया है। पार्किंग न होने से अधिकांश पर्यटक सड़क किनारे और होटल, होम स्टे, लॉज के सामने ही अपने वाहन खडे करने को मजबूर हैं। शासन की ओर से मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए बजट भी जारी हो चुका है पर अभी तक पार्किंग का निर्माण की कार्रवाई शुरु नहीं हुई है। रविवार को अधिकांश निजी वाहन चालकों ने बस स्टैंड में अपने वाहनों को पार्क कर दिया,रोडवेज बस स्टैंड में बस पार्क करने के लिए चालक को स्थान तक नहीं मिला। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि हिमनगरी में पर्यटकों का दबाव बढ़ रहा है, भविष्य में और बढ़ने की संभावना है। छोटे-छोटे पार्किंग स्थलों का विकास कर जाम की समस्या का समाधान हो सकता है। इसके लिए सीएम धामी ने छोटी-छोटी तीन पार्किंग के निर्माण की घोषणा की थी,अभी तक पार्किंग को लेकर घोषणाओं में अमल नहीं हो पाया है। स्थानीय व्यापारियों व लोगों ने प्रशासन व शासन से जल्द पार्किंग निर्माण की मांग उठाई है,जिससे पर्यटकों को असुविधा का सामना न करना पडे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अथरबनी ग्राम पंचायत की खुली बैठक में विकास प्रस्तावों पर सहमति
Next: क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान चलाया नशामुक्ति और साइबर जागरूकता अभियान

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.