Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुनिकीरेती बनी ए श्रेणी की नगर पालिका
  • देहरादून

मुनिकीरेती बनी ए श्रेणी की नगर पालिका

RNS INDIA NEWS 30/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। सरकार ने मुनिकीरेती को ए श्रेणी की नगर पालिका का दर्जा देने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कैंपटीफॉल और गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाने को भी मंजूरी दी गई है। कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में मुनिकीरेती नगर पालिका को बी श्रेणी से ए श्रेणी का दर्जा देने को मंजूरी दे दी गई। इसके बाद अब इस नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए अधिक अनुदान मिल पाएगा और स्थानीय लोगों को अधिक फायदे मिल पाएंगे। इसके साथ ही कैबिनेट ने मसूरी के कैंपटी फॉल और गुप्तकाशी को नगर पंचायत का दर्जा देने को मंजूरी दे दी है।
नंदानगर, मुनस्यारी सीमा विस्तार पर मांगी आपत्ति: इधर शहरी विकास विभाग ने चमोली की नंदानगर और पिथौरागढ़ की मुनस्यारी नगर पंचायत में किए गए सीमा विस्तार पर स्थानीय लोगों से आपत्ति मांगी है। विदित है कि पिछली कैबिनेट की बैठक में सरकार ने नंदानगर और मुनस्यारी नगर पंचायत में कई नए गांव शामिल करने का निर्णय लिया था। इसके बाद अब इन गांवों के ग्रामीणों से सीमा विस्तार पर आपत्ति मांगी गई है।
केंद्रीय विद्यालय भवन को ऊंचाई के मानकों में छूट: कैबिनेट ने नई टिहरी में बन रहे केंद्रीय विद्यालय भवन के लिए ऊंचाई के मानकों में छूट देने को मंजूरी दे दी है। मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु ने बताया कि पहाड़ पर भवन के लिए ऊंचाई का मानक नौ मीटर है। जबकि केंद्रीय विद्यालय की ओर से 14.50 मीटर की ऊंचाई तक छूट देने का अनुरोध किया गया था। इस पर कैबिनेट ने छूट देने को मंजूरी दे दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक बेहड़ ने सुनीं जनसमस्याएं, शीघ्र निदान का दिया आश्वासन
Next: अल्मोड़ा में हिमाद्रि हंस हैंडलूम के आउटलेट का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.