Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुंबई से आई छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार
  • देहरादून

मुंबई से आई छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/12/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने के लिए मुंबई से देहरादून आई विधि की छात्रा से होटल में छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को डालनवाला कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा सात दिसंबर को अपने एक मित्र के साथ देहरादून आई थी। यहां उसे मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें किसी प्रोजेक्ट का डेमो दिखाना था। दून पहुंचने के बाद छात्रा ने यहां अपने परिचित दिनेश चमोली से संपर्क किया। कुछ देर में दिनेश अपने साथी विक्की के साथ छात्रा से मिलने पहुंच गया। इसके बाद दिनेश, विक्की, छात्रा और उसका मित्र खाना खाने के लिए एक रेस्टोरेंट पहुंचे। वहां दिनेश ने अचानक छात्रा का हाथ पकड़ लिया। इस पर दिनेश को छात्रा के मित्र ने फटकार लगा दी। इसके बाद विक्की, छात्रा के मित्र को अगले दिन मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए समय दिलाने के बहाने उनके आवास लेकर चला गया। दिनेश और छात्रा रेस्टोरेंट में ही रुक गए।

रात 11 बजे तक छात्रा का मित्र और विक्की वापस नहीं आए तो दिनेश ने कहा कि रेस्टोरेंट के बंद होने का समय हो गया है। इसलिए उन्हें अब उस होटल में जाना चाहिए, जहां वह ठहरी है। इसके बाद छात्रा और दिनेश होटल चले गए। होटल में छात्रा रिसेप्शन पर अपने मित्र का इंतजार करने लगी। रात अधिक होने पर दिनेश ने उससे अपने कमरे में जाने के लिए कहा। छात्रा कमरे में गई तो पीछे से दिनेश भी पहुंच गया।

उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस पर छात्रा ने शोर मचाया। तब तक छात्रा का मित्र और विक्की भी होटल पहुंच गए। दिनेश के चंगुल से छूटकर छात्रा ने पुलिस को फोन किया। इस बीच आरोपित होटल से भाग गया। छात्रा का आरोप है कि दिनेश ने उसे रुपयों का लालच भी दिया था। इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि शुक्रवार रात को आरोपित दिनेश चमोली को उसके घर डालनवाला से गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम आज करेंगे नैनीडांडा में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
Next: भरत रावत के थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने पर चौखुटिया क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.