Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुबंई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में उत्तराखंड के आयुष की डॉक्यूमेंट्री की एंट्री
  • देहरादून

मुबंई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में उत्तराखंड के आयुष की डॉक्यूमेंट्री की एंट्री

RNS INDIA NEWS 12/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड के युवा आयुष नौटियाल की डॉक्यूमेंट्री फिल्म अंदुरी को 18 वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में प्रदर्शन के लिए चुना गया है। प्रेस क्लब में बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दून फिल्म स्कूल के अध्यक्ष जय सिंह, प्रिंसिपल देवी दत्त, प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ प्रियदर्शी, डीन मुकेश कुमार ने आयुष नौटियाल को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह फिल्म वैश्विक मंच पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक ताने बाने का उचित प्रतिनिधित्व करेगी। उत्तरकाशी के रहने वाले आयुष नौटियाल दून फिल्म स्कूल में फिल्म निर्देशन के छात्र रहे हैं। उन्होंने बताया यह फिल्म उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल में होने वाले बटर फेस्टिवल पर आधारित है। जिसमें वहां के स्थानीय निवासी प्रकृति से मिले उपहार को प्रकृति को अनूठे तरीके से लौटाते हैं। यह फिल्म उत्तराखंड की परंपराओं, लोककथाओं और विरासत को गहराई से दर्शाती है। सिद्धार्थ प्रियदर्शी ने कहा कि अंदुरी दून फिल्म स्कूल के छात्रों की कलात्मक क्षमता को दर्शाती है। जय सिंह ने कहा कि मुबंई फिल्म फेस्टीवल में अंदूरी का चयन छात्रों व शिक्षकों की कड़ी मेहनत व समर्पण का प्रमाण है। देवीदत्त व मुकेश कुमार ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म जल्द ही अन्य प्लेटफार्म पर भी प्रदर्शित होगी। 18वां मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 15 से 21 जून तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता वर्गों के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में 1018 फिल्मों की प्रविष्टियां मिली थी। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता वर्गों के लिए प्रतिष्ठित फिल्म विशेषज्ञों की 3 चयन समितियों द्वारा 102 फिल्मों का चयन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कृषि सहायक अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र
Next: दून की साक्षी ने पॉवर लिफ्टिंग में जीता गोल्ड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.