Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मल्टी टास्किंग वर्क का झांसा देकर पांच दिन में 4.30 लाख ठगे
  • नैनीताल

मल्टी टास्किंग वर्क का झांसा देकर पांच दिन में 4.30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/07/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। काठगोदाम क्षेत्र स्थित निजी स्कूल के पास रहने वाले लक्ष्मण सिंह फर्त्याल को साइबर ठगों ने वर्क फ्रॉम होम के बहाने मल्टी टास्टिंग जॉब में बड़े मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी का शिकार बना लिया। पांच दिन तक के अंदर लक्ष्मण सिंह से साइबर ठगों ने अलग-अलग किस्तों में 4 लाख 30 हजार 600 रुपये ठग लिए। साइबर थाना कुमाऊं रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच काठगोदाम थाने को ट्रांसफर कर दी गई है। जेडीएम स्कूल के निकट रहने वाले लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को बताया कि नौ जून को उनके पास अनजान नंबर से व्हाट्सऐप पर मैसेज आया था। मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने अपनी तरफ से लिंक भेजा और 5 स्टार रेटिंग देने का काम बताया। साथ ही प्रति रेटिंग 150 रुपये भेजने का वादा भी किया। पहली बार में ठग ने 150 रुपये उन्हें भेज भी दिए। इसके बाद मल्टी टास्किंग का झांसा देकर इंस्टाग्राम के एक ग्रुप में जोड़ दिया। इसके बाद लक्ष्मण सिंह ने भरोसे और ज्यादा कमाई के लालच में समय-समय पर धनराशि का निवेश किया। 85 हजार रुपये निवेश होने के बाद ठगों ने उनका खाता फ्रीज होने का डर दिखाया और उसे शुरू करने के लिए पहली बार में 88 हजार और दूसरी बार में 1.28 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद 1.20 लाख रुपये फिर निवेश करा लिए। चूंकि लक्ष्मण सिंह पूर्व के टास्क में रुपये वापस प्राप्त कर चुके थे। इसके चलते वह भी रकम ठगों को ट्रांसफर करते रहे। नतीजतन नौ जून 2024 से 14 जून 2024 तक साइबर ठगों ने पीड़ित से 4 लाख 30 हजार 600 रुपये ठग लिए। जब धोखाधड़ी और ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अश्लील ऑडियो प्रकरण की जांच कर हो वैधानिक कार्रवाई: सुमित हृदयेश
Next: मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर अल्मोड़ा जिले में 02 जुलाई को स्कूलों में अवकाश घोषित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.