Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री ने हवाई सेवाओं को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक ली
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने हवाई सेवाओं को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक ली

RNS INDIA NEWS 21/09/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से नागर विमानन मंत्री, भारत सरकार  ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के साथ उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की।
इस अवसर पर नागर विमानन मंत्री, भारत सरकार ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि 07 अक्टूबर को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के साथ जौलीग्रांट, देहरादून में बने नये टर्मिनल का लोकार्पण किया जायेगा। हेली समिट के दौरान देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर- देहरादून हवाई सेवा का फ्लैग ऑफ भी किया जायेगा। यह सेवा पवनहंस द्वारा दी जायेगी। देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा को जल्द स्वीकृति दी जायेगी।   केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री  ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि उत्तराखण्ड में उड़ान के तहत देहरादून -श्रीनगर-देहरादून, देहरादून- गौचर- देहरादून, हल्द्वानी-हरिद्वार हल्द्वानी, पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर, चिन्यालीसौड़ – सहस्त्रधारा-चिन्यालीयौड़, गौचर-सहस्त्रधारा -गौचर, हल्द्वानी -धारचूला- हल्द्वानी तथा गौचर – सहस्त्रधारा – गौचर हेली सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए जो 13 हेलीपोर्ट चिन्हित किये गये हैं, उनमें से 11 की डीपीआर तैयार हो चुकी है। मसूरी हेलीपोर्ट की डीपीआर भी जल्द तैयार हो जायेगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शहरों की कनेक्टिविटी और बढ़ाई जायेगी। पंतनगर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की कार्यवाही में और तेजी लाई जायेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि उत्तराखण्ड में वैट के चार्जेज एटीएफ पर अधिक हैं, इस चार्ज को कम किया जाय तो राज्य में एयर कनेक्टिविटी और तेजी से बढ़ेगी और राजस्व में भी वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री  ने उत्तराखण्ड को एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में दी गई इन सौगातों के लिए केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया का आभार व्यक्त किया।  उन्होंने देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा की स्वीकृति पर कहा कि इस सेवा के शुरू होने से सीमान्त क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकास के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। इस हेली सेवा की मांग मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार से पहले भी कर चुके थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तेजी से नागर विमानन मंत्री द्वारा निर्णय लेकर कार्यरूप में परिणीत किया इससे मैं अभिभूत हूं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चिन्हित 13 हेलीपोर्ट में से 08 पर टेंडर प्रक्रिया गतिमान है, जो 20 अक्टूबर तक पूर्ण हो जायेंगे। ये सभी कार्य इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के प्रयास किये जा रहे हैं। 11 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री ने नागर विमानन मंत्री से भेंट के दौरान पवनहंस की हेलीकॉप्टर सेवा यात्रियों को मंहगी पड़ने का मुद्दा उठाया गया। केन्द्रीय मंत्री द्वारा इसका शीघ्र समाधान करने एवं देहरादून से श्रीनगर 42 प्रतिशत एवं देहरादून से गौचर 50 प्रतिशत किराया कम करने पर मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर सचिव नागरिक उड्डयन श्री दिलीप जावलकर, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया भी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीजीपी ने किया जिला पुलिस कप्‍तानों को निर्देशित
Next: डेढ़ साल बाद प्राइमरी स्कूलों में घंटी बजी तो छात्र -छात्राओं के चेहरे खिले

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.