Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री के ओएसडी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के ओएसडी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 27/10/2021
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर ब्लॉक की भाऊवाला न्याय पंचायत में बुधवार को मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान जन संपर्क अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि गांवों का विकास मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शुमार है। ग्रामीणों ने समाज कल्याण की ओर से दी जाने वाली पेंशन, राशन कार्ड बनाने में आ रही दिक्कत, पेयजल, सड़क निर्माण संबंधी मांग रखी। बताया कि भाऊवाला और आसपास के क्षेत्र की पेयजल किल्लत दूर करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से करीब तीन साल पहले मालडुंग जलाशय योजना स्वीकृत की गई थी, लेकिन अभी तक योजना के प्राथमिक चरण का कार्य भी संपन्न नहीं हुआ है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि सेलाकुई से भाऊवाला, डूंगा, तिलवाड़ी समेत एक दर्जन से अधिक गांवों के लिए कोई बस सेवा नहीं होने के कारण ग्रामीणों रोजमर्रा की दिनचर्या में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण मार्गों पर छोटे वाहनों का संचालन भी कम होता है, जिससे कई बार अपने आवश्यक कार्यों के लिए समय पर सेलाकुई, देहरादून नहीं पहुंच पाते हैं। गांवों में किसी के बीमार होने पर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बताया कि सेलाकुई से डूंगा तक सिटी बस सेवा शुरु की जानी चाहिए। इसके साथ ही तिलवाड़ी में हाईस्कूल खोलने, गांवों स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक की तैनाती करने की मांग भी ग्रामीणों ने रखी। इस दौरान ग्राम प्रधान रमा थापा, संदेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, क्षेपं सदस्य सुमित कुमार एसडीएम विनोद कुमार, बीडीओ मीना बिष्ट, एडीओ मनोज नौडियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोलन जिला पुलिस ने धरे लूटपाट और बाइक चोरी के आरोपी
Next: 460 ग्राम चरस के साथ दो स्कूटर सवार गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.