Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • सोलन जिला पुलिस ने धरे लूटपाट और बाइक चोरी के आरोपी
  • सोलन

सोलन जिला पुलिस ने धरे लूटपाट और बाइक चोरी के आरोपी

RNS INDIA NEWS 27/10/2021
rns featured image new

एसपी बद्दी मोहित चावला ने पत्रकारवार्ता में किया दोनों मामलों का खुलासा

क्राइम को रोकने के लिए पुलिस पब्लिक पार्टनरशिप जरूरी, तुरंत दें क्राइम की सूचना

कम्यूनिटी आई और रफ्तार स्कवॉयड के बाद जल्द आ रहा है एसपी का तीसरा ड्रीम प्रोजेक्ट

 

आरएनएस सोलन (बद्दी):
जिला पुलिस ने नालागढ़ में स्कूटी सवार होलसेलर्ज स्टोर के कर्मचारी से हुई लूट और बाइक चोरी मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय में जिला पुलिस कप्तान ने पत्रकारवार्ता कर दोनों मामलों का खुलासा किया। एसपी मोहित चावला ने बताया कि नालागढ़ लूट मामले में दिल्ली के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्हें एक स्थानीय व्यक्ति का स्पोर्ट था। इस मामले में क्राईम के लिए प्रयोग की गई बिना नंबर प्लेट की बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है। वहीं बाइक चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपियों के हवाले से दो मोटर साईकिल भी बरामद किए हैं। एसपी मोहित चावला ने बताया कि बाइक चोरी मामले में मान सिंह उर्फ मल्ली पुत्र प्यारे लाल निवासी कसंबोवाल को गिरफ्तार किया गया है जो रात के समय मोटर साईकिल चोरी करता था। जबकि दूसरा आरोपी जो कि कबाड़ का काम करता है जिसके पास यह चोरी की बाइक आती थी और उन्हें खोलकर इनके अलग-अलग पार्टस इस आरोपी द्वारा बेचे जाते थे। आरोपी रहमान पुत्र रफीक निवासी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश यहां पर मलपुर गांव में दुकान करता है। इनके हवाले से दो मोटर साईकिल बरामद किए गए हैं जो कि खोल दिए गए थे। इनके चैसी नंबर और इंजन नंबर से इन दोनों वाहनों की शिनाख्त की गई है। यह दोनों अन्य बाईक चोरियों में भी शामिल है जिसकी जांच की जा रही है।

एसपी मोहित चावला ने कहा कि क्राइम को रोकने के लिए पुलिस और पब्लिक की पार्टनरशिप बेहद जरूरी है। अगर क्राइम की सूचना समय पर मिल जाती है तो पुलिस के लिए आसानी रहती है और मामले को जल्द से जल्छ सुलझाया जा सकता है। मोहित चावला ने कहा कि जिला पुलिस के प्रोजेक्ट कम्यूनिटी आई के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं और तीसरी आंख अपना काम अच्छी तरह से कर रही है। जबकि रफ्तार स्कवॉयड भी क्षेत्र की जनता के लिए कारगर साबित हो रही है और रफ्तार स्कवॉयड के बेडे में मोटर साईकिलों को और बढ़ाया जाएगा जिसके लिए बजट का प्रावधान किया जा रहा है।

मोहित चावला ने कहा कि औद्योगिक कामगारों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए उनका तीसरी ड्रीम प्रोजेक्ट भी जल्द आ रहा है। मीडिया के माध्यम से ही तीसरे ड्रीम प्रोजेक्ट की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने मामले सुलझाने का श्रेय अपने पुलिस अधिकारियों और टैक्निकल टीम को दिया। उन्होंने कहा कि हमारे यंग पुलिस ऑफिसर और टीम समिति संसाधनों के बावजूद बेहतर काम कर रही है। उनका सपना जिला पुलिस बीबीएन को प्रदेश की नंबर वन पुलिस बनाना है और उसके लिए सब मिलकर काम कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह को टै्रफिक का चार्ज भी दे दिया गया है और जल्द की ट्रैफिक व्यवस्था के सुधार पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर एसपी मोहित चावला के साथ डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कूड़ा फैलाने और प्लास्टिक के प्रयोग पर की कार्रवाई
Next: मुख्यमंत्री के ओएसडी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.